ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मनोरंजन

केदारनाथ धाम पहुंचे बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार सामने आया वीडियो

बॉलीवुड के शानदार एक्टर अक्षय कुमार अपनी लगातार फ्लॉप होती फिल्मों के बीच केदारनाथ धाम पहुंचे हैं। बीता हुआ साल अक्षय के लिए कुछ खास नहीं रहा है। उनकी जितनी भी फिल्में रिलीज हुई हैं, वे सभी फ्लॉप हुई हैं। इन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाई नहीं की है। इस साल भी अक्षय की फिल्मों का हाल कुछ ऐसा ही रहा है। अब अक्षय केदारनाथ मंदिर में बाबा भोलेनाथ के दर्शन करने पहुंचे हैं। इस दौरान का उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। अक्षय ने खुद भी अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है।

केदारनाथ धाम पहुंचे अक्षय कुमार

अक्षय कुमार ने जो वीडियो अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है, उसमें वे केदारनाथ धाम में नजर आ रहे हैं। अक्षय ने इस पोस्ट को शेयर करने के साथ ही कैप्शन में लिखा ‘जय बाबा भोलेनाथ।’ अक्षय के इस वीडियो के अलावा सोशल मीडिया पर उनकी और भी कई तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं। इन वीडियोज में वे केदारनाथ धाम में घूमते-फिरते नजर आ रहे हैं। अक्षय ने केदारनाथ धाम पहुंचकर भोले बाबा के दर्शन किए और पूजा-अर्चना भी की। अक्षय से पहले एक्ट्रेस सारा अली खान भी केदारनाथ धाम पहुंची थीं।

अक्षय का वर्कफ्रंट

सारा ने भी अपने इंस्टाग्राम पर कई फोटोज शेयर की थी। बता दें कि अक्षय कुमार अपनी फिल्म की शूटिंग के लिए देहरादून पहुंचे थे और आज उन्होंने केदारनाथ धाम पहुंचकर दर्शन किए। मीडिया को मिली जानकारी के अनुसार अक्षय कुमार रुड़की के लिए रवाना होंगे। यहां वे दो दिनों तक अपनी फिल्म की शूटिंग करेंगे। अक्षय के वर्कफ्रंट की बात करें तो वे आखिरी बार फिल्म सेल्फी में नजर आए थे। हालांकि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हुई थी। वहीं अब वे अपनी फिल्म बड़े मियां छोटे मियां को लेकर चर्चा में है। इस फिल्म में टाइगर श्रॉफ भी नजर आएंगे।

Related Articles

Back to top button