ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
छत्तीसगढ़

बिलाईगढ़ में धड़ और कटे सिर को मालवाहक में लोड़कर घूमता रहा गगोरी का उमाशंकर

सारंगढ़। छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के विकासखंड बिलाईगढ़ के ग्राम पंचायत गगोरी में दिल दहलाने वाली हत्या की वारदात हुई है। सिर काटकर हत्या के बाद आआरोपित खुलेआम सिर और धड़ को छोटा हाथी वाहन में रखकर घूमता रहा।

आरोपित ने गांव पहुंचकर अपने स्वजन को हत्या की सूचना दी। थोड़ी ही देर में खबर पूरे गांव में फैल गई। वारदात की सूचना पर मौके पर पहुंची सरसीवां पुलिस ने आरोपित उमाशंकर साहू को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। दोपहर तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई थी। हत्या को अंजाम क्यों दिया गया इस बात का भी पता नहीं चल पाया है। घटना से गांव के लोगों के दहशत का माहौल है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार हत्या का आरोपित उमाशंकर रायगढ़ में रहकर छोटा हाथी वाहन चलाता है। उसने रायगढ़ में ही इस वारदात को अंजाम दिया है। आरोपित करीब 60 किलोमीटर छोटा हाथी वाहन में धड़ और सिर को अपने गांव गगोरी लाया। वह बिना डरे वाहन चलाता रहा। इस वह कई थाना क्षेत्र से होकर गुजरा, लेकिन कहीं भी कार्यवाही नहीं की गई।

पानी नहीं बीयर पियेगा

वारदात के कारणों का पुलिस पता लगा रही है। पुलिस को इसमें अन्य लोगों के भी शामिल होने की आशंका है। बताया गया कि आरोपित नशे का आदि है। पुलिस आरोपित को गिरफ्तार कर थाने ले आई। उसकी स्थिति देख पीने के लिए पानी दिया गया। इस पर उसने कहा कि मैं पानी नहीं बीयर पियेगा।

फिलहाल सरसीवां पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button