ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मनोरंजन

आज होगा आदित्य सिंह राजपूत का अंतिम संस्कार दिल्ली से मुंबई पहुंचा एक्टर का परिवार

 टेलीविजन इंडस्ट्री से सोमवार शाम दुखद खबर सामने आई। 32 साल के स्प्लिट्सविला फेम एक्टर आदित्य सिंह राजपूत (Aditya Singh Rajput) की मौत हो गई। वे उनके अंधेरी घर में मृत पाए गए। एक्टर 11वीं मंजिल पर रहते थे। जहां उनके अपार्टमेंट के बाथरूम में उनकी बॉडी जमीन पर पड़ी मिली। जिसके बाद उन्हें आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने आदित्य को मृत घोषित कर दिया। अब इस मामले में पुलिस जांच में जुटी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आदित्य के निधन के बाद ओशिवारा पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों के बयान दर्ज किए हैं

एक्टर का पोस्टमार्टम जारी

एएनआई ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है कि आदित्य सिंह राजपूत के निधन के बाद पुलिस ने अंधेरी के ओशिवारा पुलिस स्टेशन में तीन लोगों उनके यहां पर काम करने वाले हेल्पर, उनके प्राइवेट डॉक्टर और वॉचमैन का बयान रिकॉर्ड किया है। फिलहाल ओशिवारा पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। एक्टर का फिलहाल पोस्टमार्टम किया जा रहा है। इसके बाद उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। इस मामले में डीसीपी कृष्णकांत उपाध्याय ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि एक्टर 11वें फ्लोर पर रहते थे। वहां पर बाथरूम में गिरने के बाद उन्हें वॉचमैन और कुक की मदद से बेड पर लाया गया।

दिल्ली से मुंबई पहुंचा आदित्य का परिवार

इसके बाद डॉक्टर को बुलाया गया और उनके आने के बाद उन्हें अस्पताल में रेफर करवाया गया। फिलहाल अन्य चीजें जांच में सामने आना बाकी है। बता दें कि आदित्य सिंह राजपूत दिल्ली से ताल्लुक रखते थे। उनके निधन के बाद उनकी मां दिल्ली से मुंबई के लिए रवाना हो चुकी हैं। एक्टर के परिवार के मुंबई पहुंचने के बाद उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। आदित्य ने निधन से पहले अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट शेयर की थी, जिसमें वे अपने दोस्तों के साथ एंजॉय करते नजर आ रहे थे

Related Articles

Back to top button