ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
धार्मिक

बुधवार से बदलेगा 3 राशियों का समय महालक्ष्मी-गजकेसरी राजयोग से धन समस्या होगी खत्म

 ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 12 राशियों पर ग्रहों और नक्षत्रों का खास प्रभाव पड़ता है। कुंडली में उपस्थिति ग्रहों के आधार पर जातक के भाग्य का निर्माण होता है। अगर किसी की कुंडली में महालक्ष्मी योग हो तो उसका भविष्य बहुत शुभ माना जाता है। महालक्ष्मी राजयोग का निर्माण करियर में प्रगति लाता है। वे गरीबी से मुक्त होते हैं और खूब धन-दौलत कमाते हैं। वैदिक ज्योतिष में महालक्ष्मी योग बहुत शक्तिशाली माना जाता है। यह रिश्तों में भी समृद्धि देता है।

गजकेसरी राजयोग

बृहस्पति और चंद्रमा के युति से गजकेसरी राजयोग बनता है। गजकेसरी योग से मान-सम्मान और धन की प्राप्ति होती है। 24 मई को चंद्रमा कर्क राशि में गोचर करेगा। गुरु पहले से ही मेष राशि में विराजमान है। ऐसे में एक दूसरे के केंद्र में स्थित होने से गजकेसरी योग बनेगा। जिसका असर कई राशियों पर पड़ना तय है। गुरु और चंद्रमा जब किसी राशि में हो और चंद्रमा उस राशि के चतुर्थ, सप्तम या दशम भाव में हो तो गजकेसरी योग बनता है। गजकेसरी राजयोग के लाभ से व्यक्ति सदाचारी, बुद्धिमान और उत्कृष्ट व्यक्तित्व के अधिकारी बनते हैं। 24 मई यानी बुधवार से गजकेसरी और महालक्ष्मी राजयोग बन रहा है। जिसका फायदा 3 राशियों को होगा।

मेष राशि

मेष राशि के जातकों को महालक्ष्मी और गजकेसरी राजयोग का लाभ मिलेगा। देवगुरु बृहस्पति आपसी राशि पर शासन कर रहा है। अगर कोई काम अटका हुआ है तो वह इस समय पूरा हो जाएगा। बेरोजगारों को नौकरी मिल सकती है। आय में बढ़ोतरी की प्रबल संभावना है।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों को महालक्ष्मी राजयोग का लाभ मिलेगा। आपके धन भाव में चंद्रमा की स्थिति है। ऐसे में आपको लाभ मिलना तय है। आप अपनी वाणी से लोगों का दिल जीत लेंगे। भौतिक सुख प्राप्त होगा।

तुला राशि

तुला राशिवालों को राजयोग का लाभ मिलेगा। व्यापार में लाभ होगा। आपके पार्टनर को अच्छी नौकरी मिल सकती है। इनकम में वृद्धि की संभावना है। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/ सामग्री/ गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ धार्मिक मान्यताओं/ धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें।’

Related Articles

Back to top button