ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मनोरंजन

आरआरआर में ब्रिटिश गवर्नर का रोल करने वाले रे स्टीवेन्सन का 58 साल की उम्र में निधन

ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘आरआरआर’ (RRR) में खलनायक ब्रिटिश गवर्नर की भूमिका निभाने वाले अभिनेता रे स्टीवेन्सन (Ray Stevenson) का 58 साल की उम्र में निधन हो गया है। आरआरआर के अलावा रे स्टीवेन्सन ‘थोर’ फिल्मों में एक असगर्डियन योद्धा के रूप में भी नजर आए थे।

स्टीवेन्सन के परिजन ने बताया कि रविवार को उनका निधन हो गया था, लेकिन सोमवार को इसकी आधिकारिक जानकारी दी गई। हालांकि मौत के कारणों का खुलासा नहीं किया गया है।

स्टीवेन्सन (पूरा नाम जॉर्ज रेमंड स्टीवेन्सन ) का जन्म 1964 में उत्तरी आयरलैंड के लिस्बर्न में हुआ था। उनके पिता ब्रिटिश सेना में थे। उनकी पहचान एक हॉलीवुड के मशहूर अभिनेता के रूप में रही। मार्वल की कई फिल्मों में उनके काम की खूब तारीफ हुई थी। खास बात यह है कि दो दिन बाद (25 मई को) ही उनका जन्मदिन था। फैंस इसे खास अंदाज में मनाने की तैयारी कर रहे थे।

कद-काठी से 6 फुट 4 इंच के स्टीवेन्सन ने कई फिल्मों में सैनिकों की भूमिका निभाई। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था ‘मुझे लगता है कि मैं दिल से एक पुराना योद्धा हूं।’

हॉलीवुड में लोकप्रिय रहे स्टीवेन्सन ने अपने करियर में एक मात्र भारतीय फिल्म में काम किया। जूनियर एनटीआर और राम चरण-स्टारर RRR में उनकी भूमिका ने भारतीय दर्शकों का दिल भी जीत लिया था।

स्टीवेन्सन जल्द ही डिज्नी+ स्टार वार्स सीरीज ‘अहसोका’ में नजर आएंगे।। इसका प्रीमियर जल्द होने जा रहा है। निधन के बाद फैन्स को इसका बेसब्री से इंतजार है। स्टीवेन्सन की आखिरी फिल्म ‘एक्सीडेंट मैन: हिटमैन हॉलीडे’ थी।

Related Articles

Back to top button