ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मुख्य समाचार

भाजपा पूरब मंडल की बैठक आयोजित बूथ विजय संकल्प और महा जनसंपर्क अभियान को लेकर दिया मार्गदर्शन।

मुरैना। मंगलवार को पूरब मंडल में बूथ विजय संकल्प एवं आगामी 30 मई से 30 जून तक चलने वाले महाजनसंपर्क अभियान अंतर्गत बैठक आयोजित की गई। बैठक का शुभारम्भ दीप प्रज्वलन एवं भारत माता, पितृ पुरुष श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं दीनदयाल उपाध्याय के छायाचित्र पर माल्यार्पण से हुआ। मध्यप्रदेश पिछड़ा वर्ग आयोग तथा अल्पसंख्यक वित्त एवं विकास निगम के चेयरमैन रघुराज कंषाना एवं भाजपा बरिष्ठ नेता महेश मिश्रा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हम सब कार्यकर्ताओं का कार्य व्यवहार ही हमारे संगठन एवं जनप्रतिनिधियों के कार्य-व्यवहार को प्रदर्शित करता है। आज हमारे प्रयासों की बदौलत ही हमारी अंत्योदय की अवधारणा पूर्ण होती दिख रही है। केंद्र और राज्य सरकार की सैकड़ों जनकल्याणकारी योजनाएं हैं, जिनसे हर व्यक्ति कहीं न कहीं लाभान्वित है। मोदी सरकार के 9 साल पूर्ण होने पर महा जनसंपर्क अभियान के दौरान विभिन्न आयोजन होंगे। हमें पूरी निष्ठा के साथ सफल बनाना है। कार्यक्रम की रूपरेखा एवं स्वागत भाषण पूरब मण्डल के अध्यक्ष अनूप जैन ने किया कार्यक्रम में भाजपा जिला सह मीडिया प्रभारी संजय डण्डौतिया,अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष दिलीप पिप्पल प्रमुख रूप से उपस्थित रहे!कार्यक्रम का संचालन संतोष शर्मा ने किया। इस अवसर पर रामनाथ पिप्पल जी जितेंद्र गुर्जर जी वीरेंद्र राठौर जी राजेश जी धनीराम जी सीताराम जी अरविंद कारखोर जी निरंजन जाटव अरविंद सखवार पार्षद जितेंद्र गुर्जर सत्येंद्र राठौर चेतराम पारा जी गोलू राठौर अनूप राजावत प्रेम कुमार बंसल बंटी सविता अजय श्रीवास राजेंद्र गुर्जर जी अशोक शिवहरे जी अशोक गुर्जर धनीराम जाटव राजेश जाटव सहित मंडल के पदाधिकारी एवं नेतागण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button