ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मध्यप्रदेश

भोपाल में 24 घंटे में दो सड़क हादसे तीन लोगों की मौत

भोपाल। राजधानी में पिछले 24 घंटे में तीन लोगों की सड़क हादसों में मौत हो गई। इसमें परवलिया में ई- रिक्शा से गिरने से किशोर की जान चली गई तो सूखीसेवनिया में एक वृद्ध को ट्रक ने टक्कर मार दी। खजूरी सड़क में दस दिन पहले अज्ञात वाहन की चपेट में आने से घायल युवक की मौत हो गई। पुलिस ने तीनों मामलों में एफआइआर दर्ज कर आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है।

परवलिया पुलिस के मुताबिक नवाब कालोनी करोंद 15 वर्षीय शाहरुख खान स्कूली छात्र था, वह आठवीं कक्षा का छात्र था, रविवार को अपने दोस्तों के साथ ई- रिक्शा से घूमने निकला था। मुबारकपुर परवलिया मोड़ पर अचानक से शाहरुख ई – रिक्शा से नीचे गिर गया। उसके सिर में गंभीर चोट लगी। उसे हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गईं

साइकिल सवार वृद्ध को ट्रक ने रौंदा

इधर, सूखीसेवनिया इलाके में शनिवार रात एकतानगर सूखीसेवनिया निवासी 77 वर्षीय कल्लू खां साइकिल से अपने घर से निकलकर सूखीसेवनिया की तरफ जा रहे थे। वह तोरिया बायपास पर एक ईंट से भरे ट्रक ने उनको टक्कर मार दी, इससे उनको गंभीर चोट लगी। लोगाें ने पुलिस को सूचना दी। उनको पास के अस्पताल पहले ले जाया गया। बाद में हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनको मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है। वह सूखीसेवनिया में भट्टे से ईंटे लेकर जा रहा था।

इलाज के दौरान मौत

खजूरी सड़क इलाके में दस दिन पहले सड़क हादसे कार की टक्कर से घायल हुए 55 वर्षीय पुरुषोतम कटारे ने भी दम तोड़ दिया। पुलिस उस कार की तलाश में जुटी हुई है। घटना के समय वह खजूरी सड़क से भोपाल आ रहे थे।

Related Articles

Back to top button