ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
विदेश

पीएम मोदी का ऑटोग्राफ चाहते हैं जो बाइडन परंपरा तोड़कर स्वागत करेगा पापुआ न्यू गिनी

 प्रधानमंत्री 3 देशों की यात्रा के दूसरे चरण में रविवार को पापुआ न्यू गिनी पहुंचेंगे। पापुआ न्यू गिनी में परंपरा है कि किसी भी मेहमान का सूर्यास्त के बाद स्वागत नहीं किया जाता है, लेकिन भारत के प्रधानमंत्री के लिए यह परंपरा तोड़ी जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, पीएम मोदी अपने विशेष विमान से पापुआ न्यू गिनी पहुंचेंगे। वहां के प्रधानमंत्री उनकी अगवानी करेंगे। पापुआ न्यू गिनी आम तौर पर देश सूर्यास्त के बाद आने वाले किसी भी नेता का औपचारिक स्वागत नहीं करता है, लेकिन पीएम मोदी के लिए यह परंपरा तोड़ी जा रही है और उनका पूर्ण औपचारिक स्वागत किया जाएगा।

फिर बजा पीएम मोदी का डंका

बता दें, पीएम मोदी अभी जापान के हिरोशिमा शहर में हैं जहां क्वाड की बैठक हो रही है। इस बैठक के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने पीएम मोदी से कहा कि पीएम मोदी के कारण उन्हें अमेरिका में एक चुनौती का सामना करना पड़ रहा है।

दरअसल, आगामी दिनों में पीएम मोदी अमेरिका की यात्रा पर जाने वाले हैं। वहां उनके कार्यक्रम में शामिल होने के लिए लोगों में होड़ मची है। यही कारण है कि स्थानीय प्रशासन को चुनौती का सामना करना पड़ रहा है।

इस दौरान ऑस्ट्रेलियाई पीएम एंथोनी अल्बनीस ने भी कहा कि सिडनी में पीएम मोदी के लिए बुक किए हॉल की क्षमता 20,000 है, लेकिन इसे कहीं ज्यादा लोग कार्यक्रम में शामिल होना चाह रहे हैं। इस पर जो बाइडन ने पीएम मोदी से कहा कि उन्हें पीएम मोदी का ऑटोग्राफ लेना चाहिए।

Related Articles

Back to top button