ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

मध्यप्रदेश राजस्थान और यूपी में हीटवेव का अलर्ट जानिए अन्य राज्यों का हाल

देश के कई राज्यों में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। मौसम विभाग ने 20 से 22 मई के बीच हीटवेव का चेतावनी दी है। आईएमडी की मानें तो दक्षिण उत्तर प्रदेश के इलाकों में सोमवार तक हीटवेव की स्थिति रहेगी। वहीं, 21 मई तक पश्चिमी राजस्थान और मध्यप्रदेश के कुछ हिस्सों में लोगों को हीटवेव का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा, उत्तरी छत्तीसगढ़ और झारखंड में 21 से 23 मई के बीच हीटवेव की स्थिति रहेगी।

दिल्ली-एनसीआर में मौसम का हाल

दिल्ली-एनसीआर में भीषण गर्मी पड़ रही है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिन तेज गर्मी रहेगी। तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। वहीं, अगले हफ्ते बारिश की भी संभावना है। मौसम विभाग ने कहा, शनिवार को आसमान साफ रहेगा और तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

मानसून निकोबार व अंडमान सागर पहुंचा

दक्षिण-पश्चिमी मानसून दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी, निकोबार द्वीपसमूह और दक्षिण अंडमान सागर पहुंच चुका है। इससे बारिश का माहौल बन गया है। मौसम विभाग ने कहा कि अगले 3 से 4 दिनों में दक्षिणी पश्चिमी मानसून के बढ़ने की संभावना है।

देशभर में मौसमी प्रणाली सिस्टम

स्काईमेट वेदर के अनुसार, एक पश्चिमी विक्षोभ जम्मू-कश्मीर पर चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र के रूप में बना हुआ है। एक ट्रफ उत्तर बिहार से मध्य छत्तीसगढ़ तक जा रही है। वहीं, एक अन्य ट्रफ विदर्भ से दक्षिण तमिलनाडु तक जा रहा है।

इन राज्यों में हो सकती है बारिश

स्काईमेट वेदर के मुताबिक, अगले 24 घंटों के दौरान पूर्वोत्तर भारत में हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। सिक्किम, पूर्वोत्तर बिहार और केरल में मध्यम बारिश संभव है। वहीं, तटीय आंध्रप्रदेश, दक्षिण कर्नाटक और तटीय ओडिशा में हल्की बरसात हो सकती है।

Related Articles

Back to top button