ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मध्यप्रदेश

धार में बाओबाब वृक्षों की कटाई परिवहन व विक्रय पर रोक

जबलपुर, धार। मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने अपने एक महत्वपूर्ण अंतरिम आदेश में धार जिले में बाओबाब वृक्ष की कटाई, परिवहन व विक्रय पर रोक लगा दी है। इसी के साथ राज्य शासन, मुख्य सचिव, वन विभाग के प्रमुख सचिव, आयुक्त व सीसीएफ, कलेक्टर इंदौर व सीईओ जिला पंचायत सहित अन्य को नोटिस जारी कर जवाब-तलब कर लिया गया है।

स्थानीय नागरिक कर रहे इसके विक्रय का विरोध

मुख्य न्यायाधीश रवि मलिमठ व न्यायमूर्ति विशाल मिश्रा की युगलपीठ ने संज्ञान के आधार पर इस मामले की जनहित याचिका के रूप में सुनवाई शुरु की। दरअसल, धार जिले में बाओबाब वृक्षों की कटाई, परिवहन व विक्रय की खबरें समाचार पत्रों में प्रकाशित हुई थीं। जिनमें उल्लेख किया गया था कि जागरूक स्थानीय नागरिक बाओबाब वृक्ष काटे जाने, परिवहन व विक्रय की अनुमति दिए जाने का विरोध कर रहे हैं।

एक पेड़ की कीमत 10 लाख से ज्यादा

हाई कोर्ट ने सुनवाई के दौरान पाया कि बाओबाब बेशकीमती वृक्ष है, जिसे अफ्रीका में द वर्ल्ड ट्री की उपाधि दी गई है। वहां के आर्थिक विकास में इन वृक्षों का विशेष महत्व है। हैदराबाद निवासी एक व्यापारी अपने धार स्थित फार्म में आर्थिक लाभ के लिए बाओबाब वृक्ष लगाए। फिर कटाई, परिवहन व विक्रय में जुटे हैं। बाओबाब के एक वृक्ष की कीमत 10 लाख रुपये से अधिक है। यही वजह है कि दूसरे लोग भी अपने खेतों में लगे बाओबाब के वृक्ष काटने लगे हैं। जिसकी जानकारी लगने पर समाचार प्रकाशित हुए।

पेड़ की खासियत

इस पेड़ को दुनिया का सबसे पुराना माना जाता है। इसकी जड़ें ऊपर होती है। यह हजारों लीटर पानी का संग्रहण कर लेता है। औषधीय गुणों के कारण इसके पेड़ की कीमत ज्यादा बताई जाती है।

Related Articles

Back to top button