ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
देश

दोपहिया वाहन में लगाए जा रहे थे पटाखों की आवाज वाले साइलेंसर पुलिस ने किए जब्त

बालाघाट। सड़क पर दोपहिया वाहन को चलाने के दौरान वाहन चालक प्रतिबंधित पटाखे की आवाज वाले साइलेंसर अपने वाहन में लगाकर सड़क पर ध्वनि प्रदूषण को फैला रहे है। इस पर यातायात पुलिस को कड़ी कार्रवाई करने के लिए पुलिस अधीक्षक समीर सौरभ ने निर्देशित किया है। जिसके तहत ही बुधवार को यातायात पुलिस ने कोतवाली पुलिस के सहयोग से एक बस स्थत आटो मोबाइल की दुकान में कार्रवाई करते हुए फटाखें वाले साइलेंसर को जब्त करने की कार्रवाई की गई है।

दो पहिया वाहन में लगाया जा रहा था साइलेंसर

कार्रवाई के दौरान यातायात थाना के सहायक उपनिरीक्षक शब्बीर खान ने बताया कि पटाखे वाले प्रतिबंधित साइलेंसर के विरुद्ध अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में बस स्टैंड स्थित माहूले मोबाइल की दुकान में एक दोपहिया वाहन में फटाखे वाला साइलेंसर लगाया जा रहा था। जिस पर मौके पर पहुंचकर इस पर कार्रवाई की गई है। इस दौरान आटो मोबाइल दुकान की तलाशी लेने पर दुकान के अंदर से दस प्रतिबंधित साइलेंसर मिले है। इस तरह कार्रवाई के दौरान कुल 11 साइलेंसर को जब्त करने की कार्रवाई की गई है।

न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा प्रकरण

यातायात पुलिस ने बताया कि प्रतिबंधित होने के बाद भी फटाखे वाला साइलेंसर अवैध रूप से बेच रहे आटो मोबाइल की दुकान के संचालक के विरुद्ध प्रकरण को बनाया गया है और अब इस प्रकरण को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा जहां से अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि बालाघाट की समस्त आटो पार्टस व आटो मोबाइल की दुकान का निरीक्षण किया जाएगा और वहां पर प्रतिबंधित साइलेंसर मिलने पर उन्हें जब्त करने की कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई के दौरान कोतवाली प्रभारी उपनिरीक्षक विकास सिंह, उपनिरीक्षक महेश शर्मा समेत यातायात का अन्य स्टाफ मौजूद रहा।

Related Articles

Back to top button