ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मुख्य समाचार

मुरैना : ससुराल जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, दो घायल।

मुरैना में बड़ा हादसा हो गया, जहां 1 युवक की मौत हो गई, वहीं 2 लोग घायल हुए हैं. बताया जा रहा है मृतक युवक की शादी 10 मई को हुई थी, जिसके बाद वह मंडप झांकने की रस्म के लिए ससुराल जा रहा था, उसी समय ये हादसा हो गया. युवक अपनी पत्नी और जीजा के साथ ससुराल मेहटोली - बानमौर के लिए निकला था, जहां ट्रक की टक्कर से युवक की मौत हो गई, वहीं उसकी पत्नी और जीजा घायल हैं. घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है. हादसा सिविल लाइन थाना क्षेत्र के नेशनल हाइवे- 44 पर घिरौना मंदिर के पास का है, हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुटी है. जानकारी के अनुसार, राजस्थान के धौलपुर जिले के मड़ा सैंपऊ में 21 वर्षीय राहुल पुत्र टिल्लू बाल्मीक की बानमोर क्षेत्र के बड़ापुरा महटौली गांव की कल्लो बाल्मीक के साथ शादी हुई थी. शादी के बाद होने वाली मंडप झांकने की रस्म को निभाने के लिए राहुल सोमवार को पत्नी कल्लो और जीजा बृजेश के साथ बाइक पर सवार होकर बड़ापुरा महटौली जाने के लिए निकला था. तीनों बाइक से जब नेशनल हाइवे-44 पर सिविल लाइन थाना क्षेत्र में घिरौना मंदिर के सामने से गजर रहे थे. तभी एक टक चालक ने उन्हें टक्कर मार दी.. टक्कर इतनी जबरदस्त थी युवक की घटना पर ही मौत हो गई

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button