ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मुख्य समाचार

कमल नाथ बोले इतना प्रचंड बहुमत आएगा कि भाजपा को सौदेबाजी का मौका नहीं मिलेगा।

जौरा में पूर्व मुख्‍यमंत्री कमल नाथ ने कहा कि इस बार इतना प्रचंड बहुमत मिलेगा कि भाजपा काेे सौदेबाजी का मौका नहीं मिलेगा। अगले पांच महीने बाद यह मप्र का भविष्य तय करेगा। यह किसी पार्टी या नेता का चुनाव नहीं है। यह चुनाव तय करेगा कि मध्यप्रदेश को किस पटरी पर ले जाएगा। भाजपा इस बार भी सौदेबाजी का पूरा प्रयास करेगी। भाजपा का डीएन की सौदेबाजी का बन गया है, लेकिन इस बार कांग्रेस का इतना प्रचंड बहुुमत आएगा, कि भाजपा को सौदेबाजी का कोई स्कोप नहीं रहेगा। जौरा में आयोजित कांग्रेस की सभा में आए पूर्व मुख्यमंत्री व मप्र कांग्रेस के मुखिया कमल नाथ ने यह बातें पत्रकाराें से चर्चा के दौरान कही कमल नाथ ने कांग्रेस की सरकार बनते ही नारी सम्मान योजना के तहत हर महिला को 1500 रुपये महीने व 500 रुपये में गैस सिलेंडर देने की बात दोहराते हुए कहा, कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने बहनों को 18 साल बाद याद किया है। शिवराज सिंह ने भ्रष्टाचार का पाप धोने के लिए बहनों को याद किया है। आज देखिए हर जगह हड़ताल चल रही है। आंगनबाड़ी, स्वास्थ्य कर्मचारी, संविदा कर्मचारी, अतिथि शिक्षक हड़ताल पर हैं। कुछ दिन पहले डाक्टर भी हड़ताल पर थे।प्रदेश में खोखली स्वास्थ्य व्यवस्था हो चुकी है, खोखली अर्थ व्यवस्था, खोखखी कृषि व्यवस्था, खोखली स्वास्थ्य व्यवस्था, खोखली अर्थ व्यवस्था, खोखली कानून व्यवस्था, खोखली औद्योगिक व्यवस्था और खोखली नदियां हैं। यह भारतीय जनता पार्टी की 18 साल की सरकार का परिणाम है। कमलनाथ ने कहा, कि प्रदेश में हर वर्ग परेशान है। हमारा भटकता हुआ नौजवान, हमारा दुखी किसान, हमारा छोटा व्यापारी सब परेशान है। प्रदेश की तस्वीर सबके सामने है।भाजपा के संगठन के मुकाबले कांग्रेस के संगठन की मजबूती के सवाल पर उन्होंने कहा, कि हमारा चुनाव केवल भाजपा से नहीं है, बल्कि बढ़ते हुए भाजपा के संगठन से भी है। यह चुनाव हमारे लिए भी संगठन मजबूत करने के लिए है।हम गांव-गांव में संगठन को मजबूत कर रहे हैं। कमल नाथ ने पत्रकार वार्ता के बाद कांग्रेस के मण्डल, सेक्टर अध्यक्ष व अन्य पदाधिकारियों से चर्चा की। इसके बाद जौरा मण्डी परिसर में आयोजित सभा को संबोधित किया। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष डा. गोविंद सिंह, जिला प्रभारी बालेंदु शुक्ला आदि मौजूद थे। कमलनाथ ने कहा कि कर्नाटक में कांग्रेस का बहुत अच्छा प्रदर्शन रहा है। यह निश्चत है कि कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार बनेगी। भारतीय जनता पार्टी का प्रयास रहेगा कि वह अन्य पार्टियाें व स्वतंत्र उम्मीदवाराें से मिलकर खरीद-फराेख्त करें। जो उन्होंने हमेशा किया था। खरीद-फरोख्त करके सरकार बनाने की शुरुआत भाजपा ने अरुणाचल प्रदेश से की थी, यह अभी तक खत्म नहीं हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button