ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
व्यापार

तेल कंपनियों ने जारी किए पेट्रोल-डीजल के दाम

कच्चे तेल की कीमत में बुधवार को तेज गिरावट देखने को मिली और उसका असर आज भी तेल के वायदा कारोबार पर दिखाई देने की उम्मीद है। मंदी की आशंका को देखते हुए ब्रेंट और डब्ल्यूटीआई क्रूड की कीमतों में एक डॉलर से अधिक की गिरावट दर्ज की गई।

खबर लिखे जाते समय ब्रेंट क्रूड 1.86% की गिरावट के साथ 76.00 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट 2.13% की गिरावट के साथ 72.14 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। इसको देखते हुए आज कई शहरों में पेट्रोल और डीजल के रेट में बदालव देखने को मिल रहा है।

आज क्या है पेट्रोल और डीजल की कीमत

पेट्रोल और डीजल की कीमत 11 मई, 2023 को स्थिर है। देशभर में ईंधन की कीमतों में आखिरी बड़ा बदलाव 21 मई 2022 को देखा गया था, जब केंद्र ने पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क में 8 रुपये प्रति लीटर की कटौती की थी। डीजल पर छह रुपये प्रति लीटर की कटौती की गई थी।

भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL), इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) सहित सार्वजनिक क्षेत्र की तेल मार्केटिंग कंपनियां (OMCs) अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क कीमतों और विदेशी मुद्रा दरों के अनुसार कीमतों में प्रतिदिन बदलाव करती हैं। हर दिन सुबह 6 बजे से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव लागू हो जाता है।

ऐसे चेक करें आज के दाम

जो लोग अपने शहरों में पेट्रोल-डीजल की कीमत की जांच करना चाहते हैं, वे एसएमएस भेजकर ऐसा कर सकते हैं। इंडियन ऑयल के ग्राहकों को अपने फोन पर आरएसपी टाइप करके 9224992249 पर एसएमएस भेजना होगा, जबकि हिंदुस्तान पेट्रोलियम के ग्राहकों को एचपीपीआरआईसीई टाइप कर 9222201122 पर एसएमएस भेजना होगा। भारत पेट्रोलियम के ग्राहक आरएसपी टाइप कर 9223112222 पर एसएमएस भेजें।

 

Related Articles

Back to top button