ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मध्यप्रदेश

भोपाल में NIA और MP ATS की रेड, दस से ज्यादा लोग गिरफ्तार

भोपाल । सिमी, जेएमबी और पापुलर फ्रंट आफ इंडिया (पीएफआइ) के बाद प्रतिबंधित संगठन हिज्ब उत-तहरीर (एचयूटी) से जुड़े लोगों की संदिग्ध गतिविधियां मध्य प्रदेश में सामने आई हैं। आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) ने कार्रवाई कर 11 लोगों को मंगलवार को गिरफ्तार किया। इनमें 10 को भोपाल और एक को छिंदवाड़ा से गिरफ्तार किया गया है।

आरोपितों में तीन लोग संगठन से गहराई से जुड़े हैं। इनके अलावा हैदराबाद से भी पांच लोगों को पकड़ा है। इनके पास से बड़ी मात्रा में उपकरण, देशविरोधी व जेहादी साहित्य, विस्फोटक बनाने का साहित्य व सामग्री, डिजिटल दस्तावेज मिले हैं। हिज्ब उत-तहरीर को पूर्व में तहरीक-ए-खिलाफत के नाम से जाना जाता था। गिरफ्तार आरोपितों को मंगलवार शाम जिला न्यायालय में पेश किया गया, जहां से पूछताछ के लिए उन्हें 19 मई तक रिमांड पर लिया है।

यह संगठन विश्व में शरिया कानून लागू करने का समर्थक है। यह भारत में गोपनीय रूप से मुस्लिम नौजवानों में खिलाफत की विचारधारा को फैलाने और संगठन का विस्तार करने के लिए काम कर रहा है। करीब 50 देशों में सक्रिय इस संगठन से जुड़े व्यक्ति कई देशों में हिंसक कृत्यों में शामिल रहे हैं। देशविरोधी गतिविधियों के चलते 16 देशों ने इस पर प्रतिबंध लगाया है। इस संगठन की स्थापना 1952 में यरुशलम में हुई थी। इसका मुख्यालय लंदन में है।

 

Related Articles

Back to top button