ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
राज्य

भागलपुर में मॉर्निंग वॉक के लिए निकली महिलाओं को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचला

भागलपुर में मॉर्निंग वॉक के लिए निकली दर्जन भर महिलाओं को अनियंत्रित ट्रक ने कुचल दिया जिसमें दो की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि दो महिला की स्थिति काफी नाजुक बताई जा रही है। कुछ महिलाएं चोटिल हैं। घटना सुलतानगंज थाना क्षेत्र के घोरघट पीरदरगाह के समीप की है।घटना करीब 4:30 बजे सुबह की है। मृतका की पहचान कन्हैया पोद्दार की पत्नी सरस्वती देवी (35) और बबलू तांती की पत्नी सविता देवी के रूप में की गई है।

ग्रामीणों का कहना है कि सुबह में करीब 4:30 बजे कुछ महिलाएं मॉर्निंग वाक के लिए निकली थी। तभी घोरघट के पीरदरगाह के पास भागलपुर से मुंगेर की तरफ जा रहे एक अनियंत्रित ट्रक ने उन महिलाओं को रौंद ते हुए फरार हो गया। इस घटना में सरस्वती देवी और सविता देवी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि पूजा देवी और रुपा देवी गंभीर रूप से घायल हो गई।कुछ अन्य महिलाएं भी चोटिल हैं। स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को सुल्तानगंज अस्पताल में भरती कराया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर उन्हें भागलपुर मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया।

 

Related Articles

Back to top button