ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
राज्य

BJP नेता पर अज्ञात युवकों ने की फायरिंग, मौके पर हुई मौत

गुजरात में वापी जिले का राता तालुका में सोमवार सुबह गोली मारकर हत्या कर दी गई। भाजपा उपाध्यक्ष शैलेश पटेल पत्नी के साथ शिव मंदिर पहुंचे थे। इसी दौरान बाइक पर आए अज्ञात तीन युवकों ने उन पर फायरिंग कर दी। डूंगरा पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि शैलेश पटेल हर सोमवार को पत्नी के साथ शिव मंदिर जाते थे। आज सुबह भी करीब 7.15 बजे मंदिर पहुंचे थे। दर्शन के बाद शैलेष कार की ड्राइविंग सीट पर बैठकर पत्नी के आने का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान एक बाइक उनकी कार से पास आकर रुकी और बाइक पर बैठे एक शख्स ने कार की खिड़की से उन पर फायरिंग कर दी। चार राउंड फायरिंग में शैलेष को तीन गोलियां लगीं। फायरिंग के बाद आरोपी फरार हो गए।पुलिस ने बताया कि जब पूजा शोर सुनकर मौके पर पहुंचीं तो उन्होंने अपने पति को खून से लथपथ पाया और बेहोश हो गई। इसके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। पटेल को वापी के एक निजी अस्पताल ले जाया गया,, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

 

Related Articles

Back to top button