ब्रेकिंग
मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित
मुख्य समाचार

मुरैना में छह लोगों की हत्या के आरोपियों की भिंड में लोकेशन, अमायन क्षेत्र में चली सर्चिंग

मुरैना में लेपा भिड़ोसा में हत्याकांड को अंजाम देने वाले दो आरोपियों की लोकेशन भिंड में मिल रही है। ये आरोपी किसी वाहन से गोरमी के रास्ते भिंड में प्रवेश किए है। ये दोनों आरोपी अपने किसी रिश्तेदार की मदद के लिए भिंड में आए हुए है। आरोपियों की सर्चिंग को लेकर भिंड की छह थानों की पुलिस अलर्ट मोड़ पर रही है। पुलिस को सूचना मिली है कि आरोपी अमायन क्षेत्र में छिपे है। पुलिस का देर रात तक अमायन के कई गांवों में सर्चिंग ऑपरेशन चलता रहा। सूत्रों के मुताबिक मुरैना के सिहोनिया थाना क्षेत्र के लेपा भिड़ाेसा गांव में शुक्रवार की सुबह छह लोगों की हत्या करके फरार हुए वीरेंद्र सिंह तोमर व अजय सिंह तोमर की लोकेशन भिंड की ओर भागने की मिली है। ये सूचना पर भिंड की पुलिस अलर्ट मोड पर आ गई है। बताया जाता है कि ये आरोपी कार में सवार होकर गोरमी, मेहगांव से होते हुए भिंड में पहुंचे है। इसके बाद इन आरोपियों के अमायन क्षेत्र में जाने की खबर भी आई है। पुलिस के आला अफसरों को मिली सूचना के आधार पर भिंड के गोरमी, मेहगांव, भारौली, बरासो पुलिस को अलर्ट मोड पर रखा गया है। इसके साथ ही मौ, गोहद और लहार थाना पुलिस भी सतर्क रही। पुलिस के पास दोनों आरोपियों की फोटो भी है। छुपने के लिए मुरैना से भिंड की ओर भागे बताया जाता है कि इन आरोपियों की रिश्तेदार भिंड जिले में है। वे अपने बचाव करने और पुलिस से छिपने के लिए भिंड जिले में आए है। इन आरोपियों ने अपना मोबाइल बंद कर लिया है। आरोपियों की अंतिम बार किससे बात हुई है। पुलिस इस बात की पड़ताल में जुटी हुई है। पुलिस का सर्चिंग ऑपरेशन देर रात चलता रहा। आरोपियों की तलाश में मेहगांव थाना प्रभारी रविंद्र शर्मा, बरासो थाना प्रभारी सीपी चौहान, भारौली थाना प्रभारी अनीता गुर्जर, अमायन थाना प्रभारी सुनील सिंह सिकरवार, मौ थाना प्रभारी उदयभान सिंह यादव समेत साइवर टीम अलर्ट रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button