ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
विदेश

फ्लावर मून देखने के लिए हो रही तैया‎रियां

वॉशिंगटन । पांच मई, शुक्रवार को रात 11 बजकर 4 ‎मिनिट पर पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा। इसे लोग फ्लावर मून का नाम देकर भी देखने की तैया‎रियां कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार खगोलीय घटनाओं को देखने का अवसर खोजने वाले लोगों के लिए साल 2023 एक सुनहरा अवसर साबित होने वाला है। 5 मई 2023 को चंद्र ग्रहण लगेगा। इसके अतिरिक्त यह चांद पूर्ण होगा, जिसे लोग अपनी खुली आंखों से भी देख सकेंगे। इसे पेनुमब्रल फ्लावर मून चंद्र ग्रहण के नाम से भी जाना जाता है। दरअसल दुनिया के कई देशों में मई महीने में फूल खिल रहे होते हैं। मई महीने में होने वाली पूर्णिमा को फ्लॉवर मून के नाम से जाना जाता है। अमेरिका के मूल लोगों ने इसे फ्लावर मून नाम दिया था।
दरअसल अमेरिका की रहने वाली विभिन्न जनजातियां बदलते मौसमों को ट्रैक करने के लिए चंद्रमा के नामों का इस्तेमाल करती हैं। फ्लावर मून 5 मई को रात 11.04 मिनट पर देखा जा सकेगा। इस दौरान चंद्र ग्रहण भी लगेगा। इसे फूलों से जुड़े कई अन्य अंग्रेजी नामों से भी जाना जाता है। मई में होने वाले फ्लॉवर मून को ड्रैगन मून, मिल्क मून, ब्राइट मून, हेर मून, बीवर मून, फ्रास्ट मून आदि नामों से जाना जाता है। साल 2023 का पहला चंद्रग्रहण 5 मई को होगा। इस दौरान सूर्य और चंद्रमा के बीच में पृथ्वी आ जाएगी। यह चंद्र ग्रहण भारत समेत दुनिया के कई हिस्सों में दिखाई देगा। एशिया, ऑस्ट्रेलिया, रूस, सेंट्रल और पूर्वी अफ्रीका, अंटार्कटिका और यूरोप के कई हिस्सों में यह दिखाई देगा। यह चंद्र ग्रहण उत्तरी अमेरिका और यूरोप के ज्यादातर हिस्सों में नहीं दिखेगा।

Related Articles

Back to top button