ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मुख्य समाचार

जबलपुर कांग्रेस कार्यालय में बजरंग दल का प्रदर्शन तोड़फोड़, कमलनाथ ने मुख्यमंत्री से इस्तीफा मांगा।

कर्नाटक का नाटक मध्यप्रदेश तक पहुंच गया है। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने जबलपुर में कांग्रेस कार्यालय के सामने ना केवल प्रदर्शन किया बल्कि कांग्रेस कार्यालय के भीतर घुस गए और जमकर तोड़फोड़ की। इस मामले में प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने मुख्यमंत्री से इस्तीफे की मांग की है। कांग्रेस कार्यालय में लगा ताला तोड़कर अंदर घुसे गुरुवार दोपहर बजरंग दल के करीब सौ से ज्यादा कार्यकर्ता जिला कांग्रेस कमेटी दफ्तर के बाहर इकट्‌ठे हुए। यहां कांग्रेस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। फिर कार्यालय के बाहर ताला तोड़कर अंदर घुस गए। सभी के हाथ में लाठी और डंडे थे। उन्होंने कार्यालय के गेट पर लातें भी मारी। फिर अंदर घुसकर हंगामा किया। इस बीच, कुछ प्रदर्शनकारियों ने सीढ़ियों पर चढ़कर टीनशेड को उखाड़ना शुरू कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को वहां से खदेड़ा। हमने नहीं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपने ऑफिस में तोड़फोड़ की है: सुमित ठाकुर बजरंग दल के पदाधिकारी सुमित ठाकुर ने उल्टा कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर ही आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि कांग्रेस दफ्तर में तोड़फोड़ और हंगामा कांग्रेस के ही कार्यकर्ताओं ने किया है। बजरंग दल कार्यकर्ता जब वहां प्रदर्शन करने पहुंचे, तभी भगवा वेशभूषा में कांग्रेस कार्यकर्ता वहां पहुंच गए। साथ ही, दफ्तर में घुसकर तोड़फोड़ शुरू कर दी। उन्होंने बताया कि बजरंग दल कभी भी इस तरीके की हरकतें नहीं करता। मामला दर्ज कर रहे हैं, वीडियो के आधार पर नामजद करेंगे: एसपी जबलपुर घटना के बाद कांग्रेस विधायक और पूर्व मंत्री तरुण भनोट, लखन घनघोरिया, विधायक विनय सक्सेना समेत महापौर और कांग्रेस अध्यक्ष जगत बहादुर सिंह अन्नू कोतवाली थाने भी पहुंचे। यहां शहर के तीन एडिशनल एसपी समेत एसडीएम मौके पर मौजूद थे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तोड़फोड़ करने वालों पर कार्रवाई की मांग की है। एसपी तुषारकांत विद्यार्थी ने बताया कि कांग्रेस दफ्तर का ताला तोड़ने और तोड़फोड़ करने वालों के खिलाफ केस दर्ज कर रहे हैं। आरोपियों की पहचान वीडियो फुटेज देखकर की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button