ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मध्यप्रदेश

भोपाल मंडल में दस रेलवे स्‍टेशनों पर बिकेंगे हैंडलूम उत्‍पाद व खिलौने

भोपाल   ।  भोपाल मंडल के 10 रेलवे स्टेशनों पर एक स्टेशन एक उत्पाद योजना के तहत विशेष स्टाल स्थापित किए जा रहे हैं। यहां यात्रियों को स्‍थानीय व्‍यंजन, हस्तशिल्प, कपड़ा और हथकरघा, स्थानीय खिलौने, चर्म उत्पाद, पारंपरिक उपकरण, गारमेंट्स, स्थानीय रत्न और आभूषण आदि मिल सकेंगे। स्टेशनों पर राष्ट्रीय डिजाइन संस्थान द्वारा डिजाइन किए गए स्टाल स्थापित किये जा रहे हैं। भोपाल मंडल के भोपाल, रानी कमलापति, होशंगाबाद, इटारसी, हरदा, विदिशा, गंजबासौदा, बीना, अशोक नगर एवं गुना स्टेशन पर डिजाइन के अनुरूप स्टाल स्थापित किये जा रहे हैं। इनमें से पांच स्टेशनों पर स्टाल स्थापित कर दिए गए हैं। विदिशा, गंजबासौदा, बीना, अशोकनगर एवं हरदा में प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। समाज के लिए एक सामाजिक जिम्मेदारी के रूप में स्थानीय कारीगरों और कलाकारों को बढ़ावा देने के लिए यह योजना शुरू की गई है।

केंद्रीय बजट 2022-23 में घोषित इस योजना का उद्देश्य भारत सरकार के लोकल विजन के लिए वोकल को बढ़ावा देना, स्थानीय उत्पादों के लिए बाजार उपलब्ध कराना, रेल यात्रियों को भारत की समृद्ध विरासत और स्थानीय उत्पादों का अनुभव करने का अवसर प्रदान करना, समाज के हाशिए पर पड़े वर्गों के लिए अतिरिक्त आय के अवसर सृजित करना है।
रेलवे ने नियम आसान किए

स्थानीय उत्पादों की बिक्री को बढ़ावा और लघु उद्यमियों को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से रेलवे ने नियम आसान किए हैं। रेल प्रशासन के अनुसार मंडल के रेलवे स्टेशनों पर लगाए गए एक स्टेशन एक उत्पाद स्टाल दूरदराज से आने वाले रेल यात्रियों को लगातार आकर्षित कर रहे हैं। जहां यात्रियों को रेलवे स्टेशनों पर संबंधित क्षेत्र के प्रसिद्ध उत्पाद यात्रा के दौरान ही आसानी से मिलने लगे हैं, वहीं उत्पादकों की भी बिक्री होने लगी है।

 

Related Articles

Back to top button