ब्रेकिंग
उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां सागर जहरीली शराब कांड: उमंग सिंघार का सरकार पर तीखा हमला, कहा- पाकिस्तान के बाद मध्य प्रदेश में हिंद...
मध्यप्रदेश

मध्यप्रदेश के 21 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी

भोपाल | मध्यप्रदेश में बीते तीन दिनों से जारी बारिश का सिलसिला आज यानि सोमवार को भी जारी है। मौसम विभाग ने मई माह में भी बारिश की चेतावनी जारी की है। जहां बारिश से लोगों को अप्रैल-मई माह में पड़ने वाली भीषण गर्मी से राहत मिल गई है तो वहीं, जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार आगामी कुछ घंटों में प्रदेश के 20 से ज्यादा जिलों में तेज आंधी तूफान के साथ बारिश हो सकती है। वहीं उज्जैन, ग्वालियर, शाजापुर, छतरपुर समेत कुछ जिलों में ओले गिरने के आसार भी है। मौसम वैज्ञानिकों ने पांच मई तक ऐसा ही मौसम रहने के आसार व्यक्त किए हैं।लगातार जारी बारिश के चलते कई जिलों में पारा लुढ़ककर 20 डिग्री के नीचे पहुंच गया है, जिससे लोगों को गर्मी के मौसम में भी ठंडक का अहसास हो रहा है। कई स्थानों पर लोग ठंडक से बचने के लिए अलाव का सहारा लेते हुए भी नजर आ रहे हैं।

Related Articles

Back to top button