ब्रेकिंग
भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय
मध्यप्रदेश

शुभफल देता है गुरु का गोचर, मेष, कर्क और सिंह राशि वालों का खुलेगा भाग्य, जानें कब होगा राशि परिवर्तन

इंदौर। भारतीय ज्योतिष शास्त्र में नौ ग्रहों का विशेष महत्व है और जब भी कोई ग्रह राशि परिवर्तन करता है तो इसका असर सभी राशि के जातकों पर होता है। पंडित चंद्रशेखर मलतारे के मुताबिक, नौ ग्रहों में देवगुरु बृहस्पति को काफी प्रभावकारी माना गया है। हिंदू पंचांग के अनुसार, गुरु ग्रह शुक्र की राशि वृषभ में प्रवेश करेंगे। देवगुरु बृहस्पति 1 मई, 2024 को दोपहर 2:29 पर वृषभ राशि में गोचर करेंगे। हालांकि राशि परिवर्तन के दो दिन बाद ही 3 मई 2024 की रात 10:08 बजे देव गुरु बृहस्पति अस्त अवस्था में आ जाएंगे। गुरु के गोचर से साल 2024 में इन राशियों की किस्मत चमक सकती है।

मेष राशि वालों भाग्य होगा मजबूत

देव गुरु बृहस्पति मेष राशि वालों के भाग्य भाव के स्वामी हैं। वृषभ राशि में गुरु के गोचर से मेष राशि वालों का भाग्य मजबूत हो सकता है। गुरु गोचर की स्थिति में धन योग निर्मित होने की संभावना है। आर्थिक लाभ होने की संभावना अधिक है। मेष राशि वालों का बैंक बैलेंस बढ़ सकता है। इसके अलावा पैतृक संपत्ति का लाभ होगा। परिवार में किसी सदस्य का विवाह तय हो सकता है।

कर्क राशि वालों की दूर होंगी बाधाएं

देव गुरु बृहस्पति कर्क राशि वालों के लिए भाग्य में वृद्धि करने वाला साबित होगा। उच्च शिक्षा ग्रहण करने में आने वाली सभी बाधाएं दूर होगी। आमदनी में भी अच्छी बढ़ोतरी हो सकती है। देव गुरु बृहस्पति कर्क राशि वालों के जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर परिणाम दे सकते हैं। अच्छी नौकरी के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। प्रेम विवाह का भी योग बन सकता है।

सिंह को कार्यक्षेत्र में मिलेगी तरक्की

सिंह राशि वालों के त्रिकोण भाव के स्वामी होने के कारण देव गुरु शुभ फल दे सकता है। नौकरी में सकारात्मक बदलाव होने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में प्रमोशन हो सकता है। पैतृक संपत्ति का लाभ होने की भी संभावना है। अचानक से धन लाभ होने के योग बनेंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Related Articles

Back to top button