ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
राज्य

झारखंड में 10 छात्राओं ने पास की JEE-MAIN परीक्षा, सीएम  हेमंत सोरेन ने दी बधाई

झारखंड के खूंटी जिले में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय (KGBV) की 10 छात्राओं ने जेईई मेन परीक्षा में सफलती हासिल की है। खूंटी के उपायुक्त शशि रंजन ने बताया कि जिला प्रशासन ने अब जेईई एडवांस के लिए छात्राओं को केजीबीवी, कलामती में विशेष कोचिंग देने और उन्हें उच्च शिक्षण संस्थानों में प्रवेश दिलाने में मदद करने का हर संभव प्रयास करने का फैसला किया है।

जेईई मेन सत्र-2 का परिणाम शनिवार को घोषित कर दिया गया। इसमें 87.2 प्रतिशत के साथ एक ने एसटी श्रेणी में 1,788 रैंक हासिल की, जबकि दूसरे ने इसी ब्रैकेट में 9,600 रैंक हासिल की। छात्राओं की इस उपलब्धि पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उन्हें बधाई दी है। सोरेन ने ट्वीट कर कहा, ”शानदार! झारखंड की बेटियां किसी से कम नहीं हैं. आपने साबित कर दिया है कि आत्मविश्वास, मेहनत और लगन से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।

डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं में केजीबीवी के छात्राओं की सफलता का श्रेय ‘सपनों की उड़ान’ पहल को दिया जाता है। इसके तहत आईआईटी-जेईई और मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं की कोचिंग दी जाती है। उन्होंने कहा कि सपनों की उड़ान परियोजना के तहत कम से कम 57 छात्रों को नामांकित किया गया है, जिनमें से 39 मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने कहा, “इंजीनियरिंग स्ट्रीम की तैयारी करने वाले 18 छात्राओं में से 10 ने जेईई मेन के लिए क्वालीफाई किया।” इनमें से सात एसटी वर्ग से, दो एससी से और एक ओबीसी वर्ग से हैं।

 

Related Articles

Back to top button