ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

International Labour Day 2023: एक दिन में 8 घंटे से ज्यादा काम नहीं मजदूरों को ऐसे मिला था ये अधिकार

International Labour Day 2023। दुनिया के करीब 80 से ज्यादा देशों में हर साल 1 मई को विश्व मजदूर दिवस मनाया जाता है। आज विश्व मजदूर दिवस पर हम आपको इससे संबंधित कुछ जरूरी व रोचक जानकारी बता रहे हैं। सबसे पहले दुनियाभर में आखिर कैसे हुई थी विश्व मजदूर दिवस मनाने की शुरुआत –

1 मई 1886 से मजदूर दिवस की शुरुआत

ऐतिहासिक तौर पर विश्व में सबसे पहले मजदूर दिवस मनाने की शुरुआत 1 मई 1886 को हुई थी, यदि भारत की बात की जाए तो इसकी शुरुआत साल 1923 में शुरू हुई थी। भारत में मजदूर दिवस मनाने के लिए जब मजदूर यूनियन से हड़ताल शुरू की थी तो उनकी सबसे अहम मांग थी कि एक दिन में 8 घंटे से ज्यादा काम न लिया जाए। दुनिया के अधिकांश देशों में मजदूर संगठन इसके लिए मांग कर रहे थे।
1 मई 1886 को अमेरिका के सबसे बड़े औद्योगिक केंद्र में मजदूरों की एक आम हड़ताल हुई। यह हड़ताल 8 घंटे के कार्य दिवस की मांग को लेकर थी। यह हड़ताल अमेरिका के शिकागो शहर में व्यापक रूप से फैल गई। उद्योग कारखाना मालिकों ने सरकार के पदाधिकारियों से कार्रवाई करने के लिए कहा। सरकार और उद्योगपति साथ मिल गए, जिससे मजदूरों में असंतोष छा गया। तभी शिकागो के हेमार्कित स्क्वेयर में हो रही रैली में बम विस्फोट कराया गया। यहां पुलिस की गोलीबारी में 7 मजदूरों की मौत हो गई थी। इससे मजदूर आंदोलन और अधिक उग्र हो गया था।

फिर साल 1889 में पेरिस में अंतरराष्ट्रीय महासभा की दूसरी बैठक में फ्रेंच क्रांति को याद करते हुए एक प्रस्ताव पारित किया गया। इस प्रस्ताव के तहत इसे अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के रूप में मनाए जाने का प्रस्ताव रखा गया। साथ ही अमेरिका में सिर्फ 8 घंटे ही काम करने की इजाजत दी गई। भारत में मजदूर दिवस सबसे पहले चेन्नई में 1 मई 1923 को मनाया गया था। इसके बाद यह धीरे-धीरे पूरे देश में मनाया जाने लगा।

अमेरिका में उत्सव की तरह मनाया जाता है मजदूर दिवस

अमेरिका में मजदूर दिवस हर साल उत्सव के रूप में मनाया जाता है। अमेरिका में पहली बार 5 सितंबर 1882 को मजदूर दिवस मनाया गया था। वहीं ऑस्ट्रेलिया की टेरिटरी वाले न्यू साउथ वेल्स और साउथ ऑस्ट्रेलिया में मजदूर दिवस अक्टूबर के पहले सोमवार को मनाया जाता है। हालांकि विश्व मजदूर दिवस मनाए जाने का प्रस्ताव सबसे पहले किसने रखा था इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। कुछ इतिहासकारों का मानना है कि अमेरिकन फेडरेशन ऑफ लेबर के फाउंडर पीटर जे मैकगुरी ने सबसे पहले इस बारे में विचार दिया था, वहीं कुछ इतिहासकारों का मानना है कि मैथ्यू मैगुरी नाक में मजदूर नेता ने इसकी शुरुआत की थी।

Related Articles

Back to top button