ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
दिल्ली NCR

दिल्ली में लू और गर्मी से राहत, सामान्य से 4 डिग्री कम रहा पारा; बारिश की संभावना

राजधानी में शुक्रवार को आकाश में हल्के बादल छाए रहे। देर शाम तक कहीं कोई बारिश तो नहीं हुई लेकिन गर्मी से काफी राहत रही और अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस कम रहा। मौसम विभाग के अनुसार, अगले छह दिन तक आकाश में बादल छाए रहेंगे। इस दौरान कुछ इलाकों में हल्की बारिश व बूंदाबांदी होने की संभावना है। इससे मई के पहले सप्ताह में भी गर्मी से थोड़ी राहत रहने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को आकाश में बादल छाए रहेंगे। कुछ इलाकों में तेज हवा के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। इस दौरान 25 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवा चलेगी। अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

कितना रहा तापमान

शुक्रवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 34.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस कम है। न्यूनतम तापमान 22.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस से कम है।

एक दिन पहले बृहस्पतिवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 20.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। इसके मुकाबले अधिकतम तापमान साढ़े तीन डिग्री सेल्सियस कम रहा। वहीं सुबह में न्यूनतम तापमान में ढाई डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई।

प्रदूषण के स्तर में गिरावट, मध्यम श्रेणी में रही हवा की गुणवत्ता

दिल्ली एनसीआर में शुक्रवार को प्रदूषण के स्तर में गिरावट हुई। इस वजह से दो दिन बाद हवा की गुणवत्ता खराब से मध्यम श्रेणी में पहुंच गई। इससे हवा की गुणवत्ता काफी हद तक साफ रही। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) अगले तीन दिन तक हवा की गुणवत्ता मध्यम श्रेणी में रहेगी। सीपीसीबी द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली का एयर इंडेक्स 150, फरीदाबाद का 132, गाजियाबाद का 133, ग्रेटर नोएडा का 190, गुरुग्राम का 162 व नोएडा का एयर इंडेक्स 155 दर्ज किया गया, जो मध्यम श्रेणी में है। एक दिन पहले दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स 219 था।

 

Related Articles

Back to top button