ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
देश

जल मेट्रो के संचालन के दूसरे दिन 7,000 से अधिक यात्रियों ने सवारी 

कोच्चि । देश की पहली और केरल की महत्वाकांक्षी कोच्चि जल मेट्रो के संचालन के दूसरे दिन उसके दो चालू मार्गों पर 7,000 से अधिक यात्रियों ने सवारी की। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 25 अप्रैल को मेट्रो सेवा का लोकार्पण किया था। कोच्चि जल मेट्रो सेवा का व्यावसायिक संचालन केरल उच्च न्यायालय से वाइपिन तक के एकल मार्ग पर बुधवार को शुरू हुआ था और उस दिन 6,559 लोगों ने इससे यात्रा की थी। दूसरे दिन वायटिला से कक्कनाड तक दूसरे मार्ग पर भी इसका संचालन शुरू किया गया। कोच्चि जल मेट्रो लिमिटेड (केडब्ल्यूएमएल) ने बताया कि दोनों मार्गों पर दूसरे दिन कुल यात्रियों की संख्या 7,039 रही।
वायटिला से कक्कनाड मार्ग पर यात्रा करने वाले ‘इंफोपार्क’ के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुशांत कुरुंथिल के हवाले से बताया गया, ‘‘कर्मचारी अंतिम गंतव्य तक संपर्क की सुविधा मुहैया होने के मद्देनजर अब काम पर जाने के लिए जल मेट्रो को प्राथमिकता दे सकते हैं। उन्होंने कहा, वे जल मेट्रो की आरामदायक सवारी करते हुए प्राकृतिक सुंदरता का आनंद ले सकते हैं और तरोताजा दिमाग के साथ अपने कार्यस्थल तक पहुंच सकते हैं।’’ केडब्ल्यूएमएल ने कहा कि कक्कनाड जल मेट्रो टर्मिनल से इन्फोपार्क तक फीडर ऑटो और केरल राज्य सड़क परिवहन निगम (केएसआरटीसी) फीडर बसों की सुविधा उपलब्ध है।
वायटिला-कक्कनाड मार्ग पर टिकट की कीमत 30 रुपये है, जबकि उच्च न्यायालय-वाइपिन मार्ग पर यह 20 रुपये है। बंदरगाह शहर कोच्चि में 1,136.83 करोड़ रुपये की लागत वाली यह परियोजना 78 इलेक्ट्रिक नौकाओं और 38 टर्मिनल का उपयोग करके 10 द्वीप को जोड़ेगी। पर्यावरण के अनुकूल नौकाएं आठ से दस समुद्री मील की गति से प्रस्तावित 76 किलोमीटर लंबे मार्गों पर यात्रा करेंगी। प्रत्येक नौका में 100 लोग यात्रा कर सकते हैं।

Related Articles

Back to top button