ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
व्यापार

इस सरकारी बैंक ने ब्याज दरों में किया इजाफा, एफडी पर मिल रहा तगड़ा मुनाफा

सार्वजनिक क्षेत्र के पंजाब और सिंध बैंक की ओर से दो करोड़ रुपये से कम की एफडी की ब्याज दरों में बढ़ा दिया गया है। इस बढ़ोतरी के बाद अब बैंक 7 दिनों से लेकर 10 सालों की एफडी पर 2.80 प्रतिशत से लेकर 6.25 प्रतिशत की ब्याज दे रहा है। बैंक द्वारा पेश की जारी रही है 400 दिनों की स्पेशल एफडी पर 7.10 प्रतिशत, 555 दिनों की एफडी पर 7.35 प्रतिशत और 601 दिनों की एफडी पर 7 प्रतिशत की ब्याज दी जा रही है।

बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक, नई ब्याज दरें 20 अप्रैल से लागू कर दी गई हैं। ऑनलाइन या फिर बैंक की शाखा में जाकर अधिक ब्याज दर का लाभ उठा सकते हैं।

वरिष्ठ नागरिकों को मिलेगी अधिक ब्याज

बता दें, बैंक की ओर से वरिष्ठ नागरिकों द्वारा एफडी कारने पर 0.50 प्रतिशत और अति वरिष्ठ नागरिकों को 0.15 प्रतिशत की ब्याज दी जा रही है।

बचत खाते पर ब्याज

बैंक की ओर से बचत खाते में एक करोड़ तक की जमा पर 2.80 प्रतिशत, एक करोड़ से लेकर 100 करोड़ पर 2.90 प्रतिशत, 100 करोड़ से लेकर 500 करोड़ तक पर 4.50 प्रतिशत और 500 करोड़ से अधिक की जमा पर 5.00 प्रतिशत की ब्याज दी जा रही है।

 

Related Articles

Back to top button