ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
व्यापार

ऑनलाइन हो रहे फ्रॉड को लेकर पंजाब नेशनल बैंक ने ग्राहकों को जारी किया अलर्ट

देश के सार्वजनिक क्षेत्र के पंजाब नेशनल बैंक की ओर से फ्रॉड को लेकर एक अलर्ट जारी किया गया है, जिसमें बैंक के नाम पर फर्जी लिंक से बचने की सलाह दी गई है। बैंक की ओर से सोशल मीडिया पर इसके लिए एक एडवाइजरी भी जारी की गई है।पंजाब नेशनल बैंक की ओर से एक ट्वीट कर ग्राहकों से कहा गया कि ‘पीएनबी 130 एनीवर्सरी गवर्नमेंट फाइनेंशियल सब्सिडी’ नाम से एक मैसेज सोशल मीडिया पर चलाया जा रहा है। इस तरह के जाली मैसेज ग्राहकों को सावधान रहना चाहिए।

पीएनबी की ओर से जारी किए गए आधिकारिक बयान में बताया गया कि इस तरह के जाली मैसेज के जरिए जालसाज पीएनबी ब्रांड के नाम का उपयोग करके लोगों के साथ अलग-अलग तरह के फ्रॉड करने की कोशिश कर रहे हैं। इस तरह के चोरी और जालसाजी करने के पिछले दिनों कुल मामले आए हैं।बैंक ने ग्राहकों को इसे लेकर सतर्क रहने की सलाह दी है। खासकर सोशल मीडिया पर इस तरह से फ्रॉड को अंजाम दिया जा रहा है।

साथ ही ने बैंक ग्राहकों से कहा है कि किसी भी तरह की निजी जानकारी जैसे बैंक खाते, नेट बैंकिंग के पासवर्ड, डेबिट कार्ड नंबर फोन कॉल या फिर ईमेल पर नहीं देनी है, चाहे ये जानकारियां बैंक के कर्मचारी की ओर से ही क्यों न मांगी जा रही हो।पंजाब नेशनल बैंक की वेबसाइट के मुताबिक, पीएनबी देश का पहला स्वदेशी बैंक है। बैंक की स्थापना 12 अप्रैल 1895 को हुई थी। बैंक की शुरुआत से लेकर अब तक पीएनबी में 9 बैंकों का विलय और एकीकृत किया गया है।

 

Related Articles

Back to top button