ब्रेकिंग
उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां सागर जहरीली शराब कांड: उमंग सिंघार का सरकार पर तीखा हमला, कहा- पाकिस्तान के बाद मध्य प्रदेश में हिंद...
व्यापार

अकाउंट में म‍िन‍िमम बैलेंस मेंटेन करने का झंझट हुआ खत्‍म

बैंक अकाउंट में म‍िन‍िमम बैलेंस मेंटेन नहीं करने पर आपको क‍ितनी बार पेनाल्‍टी दी है? इसका जवाब यद‍ि हां में है तो अब यह झंझट खत्‍म होने वाला है. अलग-अलग बैंकों के सेव‍िंग और करंट अकाउंट में म‍िन‍िमम बैलेंस मेंटेन करने की ल‍िमि‍ट भी अलग-अलग होती है. खाते में मिन‍िमम बैलेंस मेंटेन करने को लेकर वित्त राज्यमंत्री भगवंत किशनराव कराड ने अहम बयान द‍िया है. उन्‍होंने कहा क‍ि बैंकों के निदेशक मंडल म‍िन‍िमम बैलेंस नहीं रखने वालों खातों पर जुर्माना खत्म करने का फैसला ले सकते हैं.

म‍िन‍िमम बैलेंस मेंटेन करने पर क‍िया सवाल

कराड ने एक सवाल के जवाब में कहा, बैंक स्वतंत्र निकाय होते हैं. उनका निदेशक मंडल जुर्माना खत्म करने का फैसला ले सकता है. आपको बता दें मीड‍िया ने राज्यमंत्री कराड से म‍िन‍िमम बैलेंस मेंटेन करने को लेकर सवाल क‍िया था. उनसे पूछा था क‍ि क्या केंद्र बैंकों को इस बारे में निर्देश देने पर विचार कर रहा है कि जिन खातों में जमा राशि न्यूनतम निर्धारित स्तर से नीचे चली जाती है उन पर कोई जुर्माना नहीं लगाया जाए.

बैलेंस मेंटेन करने की ल‍िम‍िट अलग-अलग

आपको बता दें फ‍िलहाल पब्‍ल‍िक सेक्‍टर के बैंक और न‍िजी बैंक के खाते में न्‍यूनतम बैलेंस मेंटेन करना होता है. यद‍ि आप मि‍न‍िमम बैलेंस मेंटेन नहीं करते तो आपको पेनाल्‍टी देनी होती है. बैलेंस मेंटेन करने की ल‍िम‍िट बैंकों और शहरों के अनुसार अलग-अलग है. उदाहरण के ल‍िए देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक एसबीआई (SBI) में यद‍ि क‍िसी का खाता मेट्रो स‍िटी में है तो उसे 3000 रुपये का न्‍यूनतम बैलेंस मेंटेन करना होगा. वहीं, यद‍ि आपका खाता ग्रामीण इलाके की ब्रांच में है तो आपको 2000 रुपये म‍िन‍िमम बैलेंस मेंटेन करना होगा.

 

Related Articles

Back to top button