ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मुख्य समाचार

अतीक अहमद के बेटे अली ने जेल से धमकाया, तीनों शूटरों को छोड़ूंगा नहीं, तीनों आरोपियों को प्रतापगढ़ भेजा गया।

प्रयागराज. अतीक अहमद और अशरफ की पुलिस कस्टडी में हत्या किए जाने के बाद अब नैनी जेल में बंद अतीक अहमद का बेटा अली बौखला गया है. छोटे भाई असद के एनकाउंटर के बाद पिता और चाचा की हत्या के बाद उसने तीनों शूटरों को छोडूंगा नहीं यह कहते हुए हिसाब चुकता करने की धमकी दी है. इसके साथ उसके जेल में घायल होने की भी खबर थी लेकिन जेल प्रशासन ने इसका खंडन करते हुए अली के पूर्ण स्वस्थ होने की बात कही है. सुरक्षा के लिहाज से तीनों आरोपियों को नैनी से प्रतापगढ़ जेल शिफ्ट किया गया है. जानकारी के मुताबिक पिता अतीक की हत्या की जानकारी मिलने के बाद से ही अली बौखलाया हुआ है. सोमवार को नैनी जेल में अली अहमद की बौखलाहट की खबरें आती रहीं. उसके दीवार में सिर मार लेने की भी खबर थी, लेकिन जेल प्रशासन ने इसे अफवाह करार दिया और अली के पूरी तरह से स्वस्थ होने की पुष्टि की. अली नैनी जेल में है अतीक और अशरफ अहमद की हत्या करने वाले तीनों आरोपियों की सुरक्षा को देखते हुए सनी, लवलेश और अरुण को नैनी जेल से प्रतापगढ़ जेल शिफ्ट किया गया है. अली ने कहा, हिसाब किताब पूरा करूंगा अतीक अहमद का बेटा अली अहमद जेल के अंदर चिल्ला रहा था और कह रहा था कि तीनों शूटरों को छोडूंगा नहीं. वह कह रहा था कि आने दो यहीं उनका हिसाब किताब करूंगा. जिसके बाद सुरक्षा के दृष्टिकोण से अतीक अहमद को मारने वाले तीन शूटरों को प्रतापगढ़ जेल में शिफ्ट कर दिया गया है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button