ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मुख्य समाचार

कनक बिहारीदास जी महाराज का सड़क हादसे में निधन।

नरसिंहपुर। सोमवार सुबह करीब 8:00 बजे यज्ञ सम्राट और रघुवंशी समाज के गौरव के नाम से प्रसिद्ध कनक बिहारीदास जी महाराज का सड़क हादसे में निधन हो गया। उनकी कार एक बाइक सवार को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित हो गई और पलट गई, जिसके चलते कार चालक भी बुरी तरह से घायल है वहीं, महंत कनक बिहारीदास और उनके एक श्रद्धालु की मौके पर ही मौत हो गई। दरअसल बिहारीदास महाराज नोनी कला मंदिर में आयोजित भव्य नर्मदा पुराण कथा के आयोजन में शामिल होने के लिए बरमान से छिंदवाड़ा लौट रहे थे, तभी जिला नरसिंहपुर के ग्राम सकरी के पास एक बाइक सवार को बचाने के चक्कर में उनकी गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया। बता दें, कनक बिहारीदास महाराज भगवान श्री राम के परम भक्त थे वहीं 2024 फ़रवरी में वे श्रीराम महायज्ञ करने वाले थे जिसकी तैयारी के लिए वे नरसिंहपुर गए थे। कनक बिहारीदास महाराज मूल रूप से विदिशा के रहने वाले थे, लेकिन कई समय से वह नोनी कला मंदिर में ही रह रहे थे। सड़क हादसे में महाराज के निधन की खबर मिलते ही उनके सभी श्रद्धालु शोक में डूब गए। वहीं सांसद नकुल नाथ ने भी ट्वीट कर अपना शोक व्यक्त किया है। नकुल नाथ ने ट्वीट कर लिखा, परम पूजनीय संत, यज्ञ सम्राट 1008 श्री कनकबिहारी महाराज जी के देवलोकगमन का अत्यंत हृदय विदारक समाचार प्राप्त हुआ। गुरुदेव जी के शिष्यों के प्रति मेरी गहरी शोक संवेदनाएँ है। आपका जाना हम सभी के लिए अपूरणीय क्षति है, ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि शिष्यों को दुःख सहने की शक्ति दें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button