ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
विदेश

अब चीन एआई की मदद से ऑपरेट करने जा रहा सैटेलाइट

बीजिंग । चीन अब सैटेलाइट को भी आर्टिफीशियल इंटेलिजेंस (एआई) की मदद से ऑपरेट करने जा रहा है। साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की एक रिपोर्ट के अनुसार चीनी वैज्ञानिकों ने बताया कि उन्होंने एक एक्सपेरिमेंट को अंजाम दिया है, जिसमें एआई की मदद से पृथ्वी की कक्षा के निकट मौजूद सैटेलाइट को अस्थायी रूप से ऑपरेट किया गया। इस दौरान विशेष रूप से एआई ने पृथ्वी पर कुछ स्थानों को देखा और उपग्रह को उन्हें करीब से देखने का आदेश दिया।
लक्षित क्षेत्रों में से एक भारत में पटना शहर था, जहां भारतीय सेना की इकाई बिहार रेजीमेंट मौजूद है, जो 2020 में गालवान घाटी में चीनी सेना के साथ भिड़ गई थी। अन्य लक्षित क्षेत्र ओसाका था, जो जापान के सबसे व्यस्त बंदरगाहों में से एक था, जो कभी-कभी प्रशांत क्षेत्र में चल रहे अमेरिकी नौसेना के जहाजों की मेजबानी करता है। हालांकि, वैज्ञानिकों ने यह नहीं बताया कि एआई मशीन ने विशेष रूप से इन दो स्थानों की तलाश के लिए उपग्रह को क्यों कहा। रिपोर्ट के अनुसार शोध दल ने दावा किया कि प्रयोग का उद्देश्य यह देखना था कि एआई अपने हिसाब से क्या करेगा।

Related Articles

Back to top button