ब्रेकिंग
खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां
दिल्ली NCR

दिल्ली विधानसभा का विशेष सत्र आज, केजरीवाल कहेंगे अपने ‘मन की बात’

विधानसभा का सोमवार से शुरू हो रहा एक दिवसीय सत्र हंगामेदार होने के आसार है। पक्ष और विपक्ष एक दूसरे पर हमलावर रहेंगे। इस संबंध में दोनों पक्षों ने रणनीति तैयार कर ली है। दोनों पक्षों की ओर से एक-दूसरे के खिलाफ शराब घोटाले को लेकर निशाना साधने की संभावना है। विधानसभा में आप सरकार केंद्र को कठघरे में खड़े करने की कोशिश करेगी, वहीं भाजपा भ्रष्टाचार पर सरकार को घेरने की रणनीति बनाई है।दरअसल, सीबीआई ने शराब घाेटाले में पूछताछ के लिए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को समन जारी करने के बाद दिल्ली सरकार ने विधानसभा का सत्र बुलाने का निर्णय लिया है।

लिहाजा आम आदमी पार्टी के विधायकों से लेकर मुख्यमंत्री तक शराब घोटाले में केंद्र सरकार की ओर से जांच एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाने की संभावना है।विधानसभा में आम आदमी पार्टी के विधायकों के शराब घोटाले में जांच एजेंसियों की भूमिका व उनके कामकाज पर बात रखने की उम्मीद है। इसके अलावा उनके जांच एजेंसियों पर आप नेताओं को फंसाने का आरोप लगाने के भी कयास लगाए जा रहे है, क्योंकि कई दिनों से आप नेता संवाददाता सम्मेलन में इस तरह के आरोप लगा रहे है। वहीं मुख्यमंत्री का भाषण सीबीआई पूछताछ पर केंद्रित रहने की उम्मीद है।

 

Related Articles

Back to top button