ब्रेकिंग
मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित
मुख्य समाचार

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार ने थामा कांग्रेस का दामन।

बेंगलुरु। भाजपा छोड़ चुके कर्नाटक के पूर्व सीएम जगदीश शेट्टार सोमवार को कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। सुबह वे बेंगलुरु में कांग्रेस ऑफिस पहुंचे और प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल हुए। इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार समेत कई बड़े नेता मौजूद रहे। टिकट ना मिलने से दो दिन पहले उन्होंने भाजपा छोड़ दी थी। शेट्टार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सदस्यता दिलाई। इस मौके पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार भी मौजूद थे। बेंगलुरु में कांग्रेस ऑफिस में कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार और सिद्धारमैया समेत कई नेता मौजूद रहे। शेट्टार ने कहा, 'मैंने कल भाजपा से इस्तीफा दिया था और आज कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गया। मैं पूरे मन से कांग्रेस में शामिल हुआ हूं। कई लोग इस बात से हैरान हैं कि नेता प्रतिपक्ष, पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष रहे नेता ने कांग्रेस की सदस्यता ले ली। भाजपा ने मुझे हर पद दिया और पार्टी कार्यकर्ता होने के नाते मैंने हमेशा पार्टी के विकास के लिए काम किया।' 'पार्टी का वरिष्ठ नेता होने के नाते मुझे लगा कि मुझे टिकट मिलेगा, लेकिन जब मुझे पता चला कि मुझे टिकट नहीं मिल रहा है तो मैं हैरान रह गया। मुझसे इस बारे में किसी ने बात नहीं की। ना ही मुझे समझाने की कोशिश की। यहां तक कि मुझे तसल्ली भी नहीं दी गई कि मुझे क्या पद दिया जाएगा।'

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button