ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मुख्य समाचार

गृह क्लेश में महिला ने की आत्महत्या

मुरैना के चिन्नौनी क्षेत्र के गांव खेरली में 26 वर्षीय महिला ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। आत्महत्या के पीछे मुख्य कारण पति-पत्नी का विवाद बताया जा रहा है। पुलिस ने मृतका का पीएम कराकर लाश परिजनों को सौंप दी है। खरेली गांव निवासी रीना जाटव का उसके पति राजवीर जाटव से विवाद होता था। विवाद के पीछे मुख्य कारण पैसे की तंगी व पति का नशा करना था। फांसी लगाने के ठीक एक दिन पहले भी दोनों के बीच जमकर झगड़ा हुआ तथा उसके बाद महिला अकेले कमरे में सो गई। सुबह ससुरालवालों ने देखा तो वह फांसी पर लटकी मिली। मृतका की मौत के बाद उसके ससुरालीजन उसकी लाश का पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहते थे, लेकिन पुलिस ने कहा कि पोस्टमार्टम कराना जरूरी है, क्योंकि कल को अगर कोई विवाद की स्थिति बनती है, तो उसमें पोस्टमार्टम रिपोर्ट ही मुख्य मानी जाएगी। कैलारस एसडीओपी संजय कोच्छा का कहना है कि पुलिस पहले दोनों पक्षों, जिसमें मृतका के ससुरालीजन और मायके पक्ष के लोग शामिल हैं, उनके बयान लेगी तथा उसके बाद मामले की जांच करेगी। एसडीओपी के मुताबिक इस वक्त दोनों पक्षों में से कोई भी पक्ष बयान देने की स्थिति में नहीं है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button