ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मध्यप्रदेश

इंदौर संभाग में कहीं–कहीं हो सकती हल्की वर्षा  

इंदौर । मध्य प्रदेश के अधिकतर शहरों में बादल छाने लगे हैं। इंदौर संभाग के जिलों में कहीं–कहीं हल्की वर्षा हो सकती है। उधर बादल बने रहने के कारण अधिकतम तापमान में गिरावट होने की संभावना है। मौसम का इस तरह का मिजाज अभी दो-तीन दिन तक बना रह सकता है।अलग–अलग स्थानों पर बनी चार मौसम प्रणालियों के असर से वातावरण में एक बार फिर नमी बढ़ने लगी है।
मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक वर्तमान में अफगानिस्तान के पास एक पश्चिमी विक्षोभ ट्रफ के रूप में बना हुआ है। राजस्थान पर हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात अभी भी मौजूद है। हालांकि यह मौसम प्रणाली कुछ कमजोर पड़ गई है। छत्तीसगढ़ से लेकर तेलंगाना होते हुए कर्नाटक तक एक ट्रफ लाइन बनी हुई है। इसके अतिरिक्त दक्षिण-पश्चिमी मध्य प्रदेश पर भी हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात बन गया है। शनिवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक रहा, लेकिन शुक्रवार के न्यूनतम तापमान 24.9 डिग्री सेल्सियस की तुलना में 2.3 डिग्री सेल्सियस कम रहा। शुक्रवार को शहर का अधिकतम तापमान 39.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था। शनिवार को शहर का अधिकतम तापमान 37–38 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने के आसार हैं। पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि अलग–अलग स्थानों पर बनी इन मौसम प्रणालियों के असर से हवाओं के साथ नमी आने लगी है। इस वजह से राजधानी भोपाल सहित मध्य प्रदेश के अधिकतर जिलों में मध्यम एवं ऊंचाई के स्तर पर बादल छाने लगे हैं। शनिवार-रविवार को इंदौर संभाग के खंडवा, खरगोन, बुरहानपुर जिलों में कहीं–कहीं हल्की वर्षा होने की संभावना है। उधर बादल बने रहने के कारण राजधानी भोपाल सहित मध्य प्रदेश के अधिकतर शहरों में दिन के तापमान में मामूली गिरावट हो सकती है।

Related Articles

Back to top button