ब्रेकिंग
मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित
मनोरंजन

रणबीर को आलिया ने किया सबके सामने किस, पत्नी का प्यार देख शर्माए अभिनेता

हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के क्यूट कपल और फैंस के फेवरेट रणबीर कपूर-आलिया भट्ट ने 14 अप्रैल को पहली वेडिंग एनिवर्सरी मनाई। आलिया ने दिन की शुरुआत रणबीर के साथ अपनी कुछ अनदेखी तस्वीरों को शेयर करते हुए की। वहीं, अपने दिन को और यादगार बनाने के लिए इस कपल ने एक दूसरे के साथ कुछ क्वॉलिटी टाइम स्पेंड किया।

शाम को इस कपल को बाहर जाते देखा गया। इस दौरान पैपराजी ने उन्हें क्लिक करने की कोशिश की, जिनके सामने ही आलिया ने कुछ ऐसा किया जिसकी चर्चा हर ओर हो रही है।

अच्छे मूड में नजर आए रणबीर-आलिया

आलिया और रणबीर ने 14 अप्रैल, 2022 को लव मैरिज की थी। इसके कुछ ही महीनों बाद एक्ट्रेस ने राहा नाम की बेटी को जन्म दिया। जिंदगी के इतने अहम पलों के बाद शुक्रवार की शाम दोनों को साथ देखा गया, जहां उन्हें देखते ही फैंस ने उन्हें घेर लिया। आम जनता तो आम जनता, पैपराजी भी उन्हें देख उनकी फोटो लेने से खुद को रोक नहीं पाए। रणबीर और आलिया इस दौरान काफी खुश नजर आए। उन्होंने खुले दिल से पैपराजी का स्वागत किया।

सोशल मीडिया पर इस कपल का वीडियो शेयर किया गया है। इसमें देखा जा सकता है कि रणबीर के करीब आते ही हंसने लगती हैं। वह पैपराजी के सामने उन्हें साइड हग कर गाल पर किस करती हैं। इतना करते ही खुद आलिया और रणबीर शर्मा जाते हैं। सोशल मीडिया पर सामने आए इस वीडियो को देख फैंस उनकी क्यूटनेस की तारीफ करते नहीं थक रहे। हालांकि, कुछ यूजर्स ने इसे दिखावा बताया है।

फैंस ने बताया दिखावा

सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने आलिया-रणबीर के वीडियो को शेयर किया है। इस पर आए कमेंट्स के मुताबिक एक फैन ने लिखा, ”आलिया हर वक्त इतनी ओवरएक्टिंग क्यों करती है? उन्हें पब्लिक में निजी पलों को दिखाने की क्या जरूरत है जब वह यह सब प्राइवेट में भी कर सकती हैं? और इसका पीआर लगा है एनिवर्सरी प्रमोशन में।”

इससे पहले आलिया ने एनिवर्सरी पर रणबीर के साथ उन पलों की फोटो शेयर की, जिसमें दोनों एक दूसरे के लिए अपना प्यार जताते देखे जा सकते हैं। उन्होंने रणबीर के प्रपोजल, हल्दी और एक अन्य फंक्शन से तस्वीरें शेयर कर अपने पति को पहली सालगिरह की मुबारकबाद दी।

 

Related Articles

Back to top button