ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
उत्तरप्रदेश

कानपुर में युवक की छेड़छाड़ और प्रताड़ना से युवती ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

हरबंशमोहाल में गैर समुदाय के युवक की छेड़छाड़ और प्रताड़ना से क्षुब्ध युवती ने बुधवार शाम फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय स्वजन घर पर नहीं थे। वह लौटे तो युवती को फंदे पर लटकता देखकर पास के निजी अस्पताल ले गये जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। गुरुवार को हुए पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आत्महत्या की पुष्टि हुई है।

हालांकि पुलिस का कहना है कि स्वजन ने मामले को लेकर कोई तहरीर नहीं दी है अगर वह तहरीर देते हैं तो रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई की जायेगी। हरबंश मोहाल 24 वर्षीय युवती ने गुरुवार शाम फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय पिता व बड़ा भाई ड्यूटी गये थे जबकि मां व दोनों छोटी बहनें भी घर पर नहीं थीं। जब वह लौटीं तो युवती को फंदे पर लटकता देखकर शोर मचाया और पड़ोसियों की मदद से उसे पास के निजी अस्पताल ले गये जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतका के इकलौते भाई ने बताया कि बहन को इलाके में रहने वाला एक गैर समुदाय का युवक करीब तीन माह से परेशान कर रहा था। हालांकि उसने कभी घरवालों को इसके बारे में नहीं बताया। बहन की मौत के बाद छोटी बहन ने जानकारी दी कि इलाके का युवक उसे आते-जाते अश्लील कमेंट करता था और कई बार उसका हाथ तक पकड़ लिया था।

दो दिन पूर्व युवती अपनी छोटी बहन के साथ बाजार गई थी जहां से लौटने के दौरान शोहदे ने हाथ पकड़कर अश्लील कमेंट किया था। इस पर छोटी बहन से स्वजन से शिकायत की बात कही तो उसने मना कर दिया वहीं जब उसने आत्महत्या कर ली तो छोटी बहन ने स्वजन को इसके बारे में जानकारी दी।

सूचना पर हरबंश मोहाल पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की हालांकि स्वजन ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया लेकिन पुलिस के काफी समझाने पर वह माने। हरबंश मोहाल थाना प्रभारी विनीत कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम में आत्महत्या की पुष्टि हुई है। हालांकि स्वजन ने कोई तहरीर नहीं दी है अगर वह तहरीर देंगे तो रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई की जायेगी।

 

Related Articles

Back to top button