ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मध्यप्रदेश

सीएम शिवराज शुजालपुर में लाडली बहना योजना महासम्मलेन में पहुंचे

शाजापुर ।  शाजापुर जिले के शुजालपुर में आयोजित लाड़ली बहना योजना महासम्मेलन में सीएम शिवराज सिंह चौहान पहुंचे। सीएम शिवराज कार्यक्रम के दौरान उज्जैन संभाग के जिलों से आई बहनों से संवाद करेंगे। इसके साथ ही 12 निर्माण कार्यों का शिलान्यास करने के साथ ही ड़ेढ़ करोड़ की लागत से बेहरावल में निर्मित गौशाला का लोकार्पण करेंगे। कार्यक्रम में सुरक्षा व्यवस्था के लिए करीब 700 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। सुरक्षा व्यवस्था के लिए अन्य जिलों से भी बल प्राप्त हुआ है।

अब तक एक लाख से अधिक महिलाओं के पंजीयन

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना-2023 के लिए जिले में अब तक करीब एक लाख दो हजार 87 महिलाओं का पोर्टल पर पंजीयन हुआ है। जिसमें जनपद पंचायत कालापीपल में कुल 21 हजार 723, मोहन बड़ोदिया में 22 हजार 678, शाजापुर में 20 हजार 490 एवं शुजालपुर में 17 हजार 721 महिलाओं का पोर्टल पर पंजीयन हुआ है। इसी तरह नगरीय क्षेत्र में नगरपालिका शाजापुर में पांच हजार 955, शुजालपुर में छह हजार 17, नगर परिषद पानखेड़ी में एक हजार 546, अकोदिया में एक हजार 753, मक्सी में दो हजार 341 एवं पोलायकलां में एक हजार 863 महिलाओं का पोर्टल पर पंजीयन हुआ है। जनपद पंचायत कालापीपल के मुख्य कार्यपालन अधिकारी आरके मंडल ने बताया कि ग्राम पंचायत तिलावद मैना, सेमलिया, रनायल, भैंसायानागीन, पोचानेर, अरण्डिया एवं प्रतापपुरा में शत-प्रतिशत महिलाओं का पंजीयन हो गया है। इन महिलाओं के बैंक खातें को आधार से लिंक व डीबीटी सक्रिय करा दिया गया है।

Related Articles

Back to top button