ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मुख्य समाचार

महू के नायब तहसीलदार की यह हुई गंभीर शिकायत, स्टाफ की महिला कर्मचारियों के साथ अनैतिक संबंध रखने के आरोप।

इंदौर जिले के आदिवासी एरिया महू के एक नायब तहसीलदार को लेकर कलेक्टर के पास तीन पन्नों की एक गंभीर शिकायत पहुंची है। इस नायब तहसीलदार पर अपने ही स्टाफ की महिला कर्मचारियों के साथ अनैतिक संबंध रखने के आरोप लगाए गए हैं। शिकायत में महिला कर्मचारी का भी नाम लिखा हुआ है और साथ ही कि वह यह कृत्य कहीं और नहीं शासकीय आवास में ही करते हैं । भ्रष्टाचार को लेकर भी गंभीर शिकायत है। इसमें कहा गया है कि वह एक प्लॉट के नामांतरण के लिए एक लाख रुपए चार्ज करते हैं। नायब तहसीदार से जब द सूत्र बात की तो उन्होंने कहा, शिकायत की कोई जानकारी नहीं है, पता नहीं कौन क्या कह रहा है, मैं अभी तो महू घटना में लगा हुआ था। संबंधित तहसीलदार ने महू में आवासीय फ्लैट लिया हुआ है। अधिकारी वहीं पर अनैतिक गतिविधियां कर रहे हैं। 16 फरवरी को भी दोपहर में भी वह अपने कार्यालय में पदस्थ महिला कर्मचारी को लेकर गए थे। कुछ दिन पहले वहां चौकीदार ने उन्हें रंगे हाथों पकड़ा था, बाद में उसे वहां से हटवा दिया गया। महिला पटवारियों को लेकर भी कई तरह के दबाव बनाए जाते हैं। जो दबाव में नहीं आया ऐसे एक पटवारी का हल्का बदल दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button