ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मध्यप्रदेश

अग्निवीर भर्ती की लिखित परीक्षा 17 अप्रैल से होगी 

भोपाल । अग्निवीर भर्ती लिखित परीक्षा 17 अप्रैल से प्रारंभ होने वाली  है। हर दिन तीन शिफ्ट में परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। पहली बार अग्निवीर भर्ती में पहले लिखित परीक्षा होने जा रही है। इसका शेड्यूल जारी हो चुका है।  भारतीय सेना में भर्ती के लिए आनलाइन लिखित परीक्षा 8 दिन चलेगी, इसके लिए ग्वालियर में एक परीक्षा केंद्र बनाया गया है। जबकि ग्वालियर के सेना भर्ती कार्यालय के अंतर्गत सागर में भी एक परीक्षा केंद्र बनाया गया है। हर दिन तीन शिफ्ट में परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। पहली बार अग्निवीर भर्ती में पहले लिखित परीक्षा होने जा रही है। इसका शेड्यूल जारी हो चुका है। पहले चरण में 17 अप्रैल से 21 अप्रैल के बीच परीक्षा होगी, जबकि दूसरे चरण में 24 से 26 अप्रैल के बीच परीक्षा होगी। ग्वालियर में चितौरा रोड स्थित भारतीय विद्या मंदिर को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। पहली शिफ्ट सुगह 8.30 से 9.30 बजे, दूसरी शिफ्ट सुबह 11.30 से दोपहर 12.30 बजे और तीसरी शिफ्ट दोपहर 2.30 बजे से 3.30 बजे तक होगी। अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र उनके पंजीकृत इमेल पर भेजा जा रहा है। परीक्षार्थियों को समय से पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा। भारतीय सेना की ओर से एडवायजरी जारी हुई है, जिसमें परीक्षार्थियों को दलालों से सावधान रहने के लिए अलर्ट किया गया है। कई दलाल सक्रिय हो गए हैं, जो परीक्षा में पास कराने का झांसा दे रहे हैं।  भारतीय सेना की ओर से परीक्षार्थियों को ऐसे दलालों से सावधान रहने की अपील की गई है, ताकि भविष्य में किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पडे।

 

Related Articles

Back to top button