ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
उत्तरप्रदेश

आगरा पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ में लगने गोली लगने से हिस्ट्रीशीटर घायल, एक साथी भी गिरफ्तार

आगरा पुलिस की रविवार रात करीब 1.30 बजे टीपीनगर में बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। बदमाशों ने पुलिस पर फायर किए। जवाबी फायरिंग में हिस्ट्रीशीटर प्रमोद के पैर में गोली लगी। जिससे वो घायल हो गया। उसके साथी को भी पुलिस ने घेराबंदी कर दबोच लिया।

थाना हरीपर्वत पुलिस को देर रात मुखबिर से सूचना मिली थी कि 2 हथियारबंद बदमाश आगरा के सदर क्षेत्र में किसी व्यापारी को लूटने के इरादे से टीपी नगर क्षेत्र से होकर गुजर रहे हैं। पुलिस टीम मौके टीपी नगर पहुंच गई और दोनों बदमाशों की घेराबंदी कर ली। इसी बीच बदमाशों ने पुलिस टीम पर कई राउंड फायर किए। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश पैर में गोली लगने से जमीन पर गिर पड़ा। उसके साथी को मौका पाते ही पुलिस ने दबोच लिया। गोली लगने से घायल हुआ बदमाश थाना सिकंदरा का हिस्ट्रीशीटर प्रमोद निकला। उसके दाहिने पैर में गोली लगी है। उसे एसएन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। उसका साथी सुरेंद्र सिंह भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

हिस्ट्रीशीटर प्रमोद पुत्र रामबाबू मूलरूप से निवासी लखनपुर थाना सिकंदरा का रहने वाला है। फिलहाल वह सेतिया टाउन, इटोरा मोड थाना मलपुरा में रह रहा था। आरोप है कि उसने आगरा समेत आसपास के जनपदों में लूट और डकैती की कई वारदतें की हैं। उसके खिलाफ आगरा समेत आसपास के जनपदों में 30 केस दर्ज हैं।

पुलिस ने प्रमोद के कब्जे से 1 तमंचा 315 बोर, 2 जिंदा कारतूस 315 बोर, 2 खोखा कारतूस 315 बोर और 1 मोटरसाइकिल बरामद की है। उसके साथी सुरेंद्र सिंह पुत्र लक्ष्मी नारायण निवासी प्रकाश नगर थाना शाहगंज के कब्जे से 1 तमंचा 315 बोर, 2 खोखा कारतूस 315 बोर बरामद किए गए हैं ।

 

Related Articles

Back to top button