ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
छत्तीसगढ़

जहां ट्रेन रूट नहीं फिर भी ट्रेन रूट से बालोद जाएंगे स्कूली शिक्षा मंत्री

बालोद ।  स्कूली शिक्षा मंत्री डा. प्रेमसाय सिंह टेकाम आठ अप्रैल को जिले के एक दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। इसके लिए शासन से प्रोटोकाल जारी किया गया है। लेकिन इस प्रोटोकाल में खास बात यह है कि स्कूली शिक्षा मंत्री रायपुर से कार से निकलेंगे। लेकिन आदेश के अनुसार चिटौद गांव वह ट्रेन से पहुंचेंगे। अब सवाल यह उठता है कि धमतरी के रास्ते चिटौद गांव तक ट्रेन ही नहीं चलती तो स्कूली शिक्षा मंत्री ट्रेन से कैसे आएंगे..? यह बड़ी चूक स्कूली शिक्षा मंत्री के जारी प्रोटोकाल में हुई है। जिसे प्रशासन की ओर से शेयर भी किया गया है।

सम्मान समारोह में होंगे शामिल

इस दिन वह दोपहर 2.45 रायपुर से धमतरी होते हुए जिले के आखिरी छोर में स्तिथ चिटौद गांव पहुंचेंगे। जहां शासकीय प्राथमिक शाला में आयोजित शताब्दी वर्ष समारोह में शामिल होंगे। जिसके बाद पुरातात्विक विभाग भारत सरकार द्वारा विद्यालय को सम्मानित करेंगे। फिर गांव के फौजियों व अन्य सेवानिवृत्त कर्मचारियों सहित 25 परिवारों को सम्मानित करेंगे और फिर विद्यालय के शिक्षक द्वारा निजी राशि से निर्मित पुस्तकालय का लोकार्पण करेंगे। यह कार्यक्रम मंत्री के लिए तय है।

Related Articles

Back to top button