ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
खेल

शाहरुख खान ने मैच के बाद विराट कोहली को सिखाया पठान का सिग्‍नेचर स्‍टेप

IPL:आई.पी.एल का 9वां मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला गया मैच बेहद रोमांचक रहा। इस मैच में केकेआर टीम को 81 रनों से जीत मिली। मैच के बाद एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें केकेआर टीम की जीत के बाद टीम के मालिक शाहरुख खान काफी उत्साहित दिख रहे है।

दरअसल, किंग खान स्टेडियम में किंग कोहली से मिलने के लिए मैदान पर पहुंचे और इस दौरान उन्होंने कोहली के साथ अपनी फिल्म पठान के टाइटल सॉन्ग पर डांस किया। दोनों दिग्गजों को एक साथ देख फैंस काफी इंटरटेन हुए, जिसका वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है।

मैच के बाद शाहरुख खान और विराट कोहली ने लूटी महफ़िल 

केकेआर टीम ने आरसीबी के खिलाफ खेले गए मैच में शानदार प्रदर्शन किया और हर कोई टीम के खिलाड़ियों के परफॉर्मेंस से काफी प्रभावित हुआ। इस मैच में मिली जीत के बाद केकेआर के मालिक शाहरुख खान की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। मैदान पर पठान का जलवा हर जगह दिखाई दिया, जिसकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

बता दें कि आरसीबी टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली और फाफ डु प्लेसिस का बल्ला इस मैच में नहीं चला, लेकिन किंग कोहली ने शाहरुख खान के साथ उनके फुटवर्क ने धमाल मचा दिया है। मैच खत्म होने के बाद शाहरुख खान ने किंग कोहली को सबसे पहले गले लगया और फिर प्यार से शाहरुख ने विराट के गालों पर हाथ रखा और उनके साथ पठान फिल्म के टाइटल सॉन्ग का हुक स्टेप भी सिखाया।

इस दौरान विराट एक-एक स्टेप फॉलो करते दिखाई दिए। इसके बाद ट्विटर पर एक यूजर ने कमेंट किया कि पार्टी पठान के घर में रखोंगे, तो मेहमान नवाजी के लिए पठान तो आएगा ही। दूसरे यूजर ने कहा कि मैज जीतने के बाद शाहरुख ने कोहली को अपने ही गाने पर नचाया किंग मेंटेलिटी।

केकेआर ने आरसीबी को 81 रनों से दी मात

अगर बात करें मैच कि तो इस मुकाबले में आरसीबी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए केकेआर टीम ने 50 रन के स्कोर पर ही अपने तीन विकेट गंवा दिए थे, लेकिन एक छोर से बल्लेबाजी करते हुए रहमनुल्लाह गुरबाज ने 44 गेंदों पर 57 रनों की पारी खेली।

इसके बाद आंद्र रसेल बिना खाता खोले ही पवेलियन लौटे, लेकिन रिंकू सिंह और शार्दुल ठाकुर ने शानदार शतकीय साझेदारी का नजारा पेश किया। शार्दुल ने 29 गेंदं में 68 और रिंकु ने 46 रन बनाए और टीम का स्कोर 204 पहुंचाने में अहम योगदान दिया। इसके बाद लक्ष्य का पीछा करने आई आरसीबी टीम 17.4 ओवर में 123 रन पर ही ऑलआउट हो गई।

 

Related Articles

Back to top button