ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मुख्य समाचार

इंदौर में भारत गैस का अवैध गोदाम पकड़ा गया, 213 गैस सिलेंडर जप्त

इंदौर। कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी के निर्देशानुसार अपर कलेक्टर श्री अभय बेड़ेकर के निर्देशन में गुरुवार शाम को प्राप्त सूचना के आधार पर जिला आपूर्ति नियंत्रक श्री एम.एल. मारू के द्वारा दल के साथ हिन्कारगिरी मंदिर के पास स्थित फार्म हाउस पर 4 वाहनों एवं अवैध रूप से गोडाउन के रूप में स्थापित कंटेनर में श्री यादे भारत गैस फार्म के दिनेश प्रजापत द्वारा एलपीजी सिलिंडरों का अवैध भंडारण एवं अवैध स्थल से व्यापार किये जाने की जांच की गई। कार्यवाही में मौके पर खाद्य अधिकारियों को 2 आयशर एवं 2 लोडिंग वाहन एवं एक गोडाउन नुमा लोहे के कंटेनर में 19 kg क्षमता के 32 नग भरे सीलबंद एवं 166 नग खाली गैस सिलेंडर एवं 5 kg क्षमता के 15 नग खाली गैस सिलेंडर संग्रहित पाए गए। मौके पर दिनेश प्रजापत के द्वारा उक्त स्थल से व्यापार के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नही किये जाने एवं अवैध रूप से अत्यंत ज्वलनशील वस्तु का संग्रहन एवं व्यापार किये जाने के कारण उपरोक्त 4 वाहनों एवं संग्रहित समस्त गैस सिलेंडरों को जब्त किया गया। आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के तहत प्रकरण सक्षम न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है। इस कार्यवाही में कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी राहुल शर्मा ,महादेव मुवेल एवं कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी अंकुर गुप्ता उपस्थित

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button