ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
राजस्थान

अवैध निर्माण की शिकायत पर पहुंचे कमिश्नर पर रिश्वत का आरोप

अलवर| अलवर में शहर की पॉश कॉलोनी स्कीम नंबर दो में अवैध निर्माण देखने गए नगर परिषद के कमिश्नर का लोगों ने रिश्वत के आरोप लगाकर घेराव किया। मौके की गंभीरता को भांपते हुए नगर परिषद कमिश्नर जोधाराम विश्नोई गाड़ी वहीं छोड़कर अपने कर्मचारियों के साथ मौके से निकल गए। लोगों ने अलवर नगर परिषद के कमिश्नर पर रिश्वत मांगने का आरोप लगाया है।

जानकारी के अनुसार शहर की पॉश कॉलोनी स्कीम-2 निवासी नरेंद्र पाल सिंह, किशोर, परमजीत सिंह, विजय गुप्ता का आनंद प्रेम आश्रम पर निर्माण चल रहा है। यहां लोगों ने अवैध निर्माण किए जाने की शिकायत की थी। अवैध निर्माण की शिकायत पर कमिश्नर जोधाराम स्कीम-2 दो पहुंचे थे।

लोगों के अनुसार कमिश्नर अवैध निर्माण के काम में उपयोग किए जा रहे सामान को जब्त करने लगे। मामले की जानकारी होते ही मौके पर भीड़ जमा हो गई। इस दौरान पार्षद देवेंद्र कौर के पति दलविंदर की नगर परिषद के अधिकारियों के साथ बहस होने लगी। लोगों ने नगर परिषद के कमिश्नर और कर्मचारियों पर रिश्वत लेने के आरोप लगाते हुए उनका घेराव करने की कोशिश की। माहौल बिगड़ता देख कमिश्नर स्टाफ व अन्य कर्मचारी गाड़ी वहीं छोड़कर वहां से निकल गए। अब इस पूरे मामले पर नगर परिषद के अधिकारी कुछ भी बोलने से बच रहे हैं। इस मामले में जब नगर परिषद कमिश्नर से बात करने का प्रयास किया गया तो उन्होंने कुछ भी बोलने से मना कर दिया।

पहले भी लग चुके हैं रिश्वत के आरोप

बता दें कि अलवर नगर परिषद पर पहले भी रिश्वत के आरोप लग चुके हैं। अलवर नगर परिषद में सभापति बीना गुप्ता को लाखों रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया। तो उसके बाद कांग्रेस नेता और पार्षद नरेंद्र मीणा को रिश्वत के मामले में एसीबी ने गिरफ्तार किया गया।

 

Related Articles

Back to top button