ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
देश

बारिश के बाद मौसम में उलटफेर की आशंका

नई दिल्ली । राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में लगातार बारिश के बाद सुबह और दिन का तापमान गिर गया, लेकिन एक बार फिर मौसम में उलटफेर की आशंका है। भारत मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार को न्यूनतम तापमान 16 डिग्री और अधिकतम तापमान 32 डिग्री रहने का पूर्वानुमान है, जो सामान्य से दो डिग्री कम है। दूसरी तरफ आईएमडी ने आज से मौसम में बड़े उलटफेर की आशंका भी जताई है। मौसम विभाग के  मुताबिक आज से लेकर आठ अप्रैल तक मौसम साफ रहेगा और तापमान में बढ़ोतरी की आशंका है। नौ और 10 अप्रैल को दिल्ली एनसीआर में बादल छाए रहेंगे। वहीं, चार अप्रैल को दिल्ली का अधिकतम व न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम दर्ज किया गया। बारिश के कारण प्रदूषण स्तर में करीब 70 सूचकांक की गिरावट आई है। यह दिल्ली वालों के राहत की बात है। मंगलवार की सुबह साढ़े आठ बजे तक मयूर विहार और जाफरपुर में सबसे ज्यादा बारिश दर्ज हुई। दिल्ली में साढ़े आठ बजे तक 16.3 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई है। इस बीच मौसम को लेकर खबर यह भी है कि पश्चिमी विक्षोभ का असर उत्तर पश्चिम भारत से छंटती नजर आ रही है। अगले पांच दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम भारत के अधिकांश हिस्सों में तापमान में तेजी से बढ़ोतरी देखी जाएगी। दिल्ली एनसीआर सहित उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी की संभावना है। भारत मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक बुधवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। हवा की गति 12 से 16 किलोमीटर प्रति घंटे की रह सकती है। दिन के समय आसमान साफ रहेगा।

Related Articles

Back to top button