ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
राजस्थान

41 स्कूलों में खुलेंगी नई स्ट्रीम्स, 10वीं के बाद अपने ही स्कूल में मिलेंगे पसंदीदा सब्जेक्ट

10वीं कक्षा के बाद अपनी रुचि का सब्जेक्ट पढ़ने के लिए दूसरे स्कूलों में नहीं जाना पडे़गा। मुख्यमंत्री ने राज्य के 41 स्कूलों में नवीन संकाय खोलने की स्वीकृति दी है। इससे इन स्कूलों में पढ़ रहे स्टूडेंट्स को अपने पंसदीदा सब्जेक्ट्स चुनने के मौके मिलेंगे।

गहलोत ने राज्य के 41 स्कूलों में नवीन संकाय खोलने की स्वीकृति दी है। सीएम की स्वीकृति से समग्र शिक्षा के तहत प्रोजेक्ट अप्रूवल बोर्ड (पीएबी) में स्वीकृत स्कूलों में कला, वाणिज्य और विज्ञान के नवीन संकाय खुलेंगे। राज्य सरकार की ओर से शिक्षा को बढ़ावा देने और स्टूडेंट्स को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। इससे सरकारी स्कूलों के स्टूडेंट्स को 10वीं कक्षा के बाद अपने पसंदीदा सब्जेक्ट मौजूदा स्कूलों में पढ़ने के ऑप्शन नहीं होने के कारण स्कूल नहीं बदलना पड़ेगा। इन 41 स्कूलों में से अब 6 स्कूलों में आर्ट्स, पांच स्कूलों में कॉमर्स, 30 स्कूलों में साइंस स्ट्रीम के सब्जेक्ट्स स्टूडेंट्स पढ़ सकेंगे।

राज्य सरकार ने भारत की आजादी में अहम भूमिका निभाने वाले स्वतंत्रता सेनानियों के नाम पर दो स्कूलों का नामकरण करने का भी फैसला लिया है। सीएम गहलोत ने राजसमंद और चूरू जिले के एक-एक स्कूल के नामकरण संबंधित प्रस्ताव को अप्रूव किया है। इसमें राजसमंद जिले के राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, नाथद्वारा का नामकरण स्वतंत्रता सेनानी स्व. नरेन्द्रपाल चौधरी के नाम पर किया गया है। साथ ही चूरू जिले की ग्राम पंचायत फोगा भरथरी के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, सरदारशहर का नामकरण स्वतंत्रता सेनानी स्व. गोपाल सिंह राजवी के नाम पर किया गया है।  इस निर्णय से विद्यार्थियों को स्वतंत्रता सेनानी के जीवन संघर्ष के बारे में जानने के अवसर मिलेंगे।

 

Related Articles

Back to top button