ब्रेकिंग
मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित
मनोरंजन

‘इंडियन आइडल’ जीतने के बाद ऋषि सिंह के हाथ लगा वर्ल्ड टूर का बड़ा प्रोजेक्

टीवी के सबसे पॉपुलर रियलिटी शो ‘इंडियन आइडल’ को हाल ही में अपना 13वां विजेता मिला है। उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिले में रहने वाले ऋषि सिंह ने शो की ट्रॉफी जीतकर पूरे देश का हर गौरव से ऊंचा किया है। ऋषि ने अपनी मेहनत और लगन के दम पर यह मुकाम हासिल किया है। अपने इस सपने को पूरा करने में उन्हें कई सारी मुश्किलों का सामना करना पड़ा लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और ‘इंडियन आइडल 13’ का खिताब अपने नाम करवाया।

ऋषि ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान ‘इंडियन आइडल 13’ जीतने के बाद अपने आगे की जर्नी के बारे में बताया है। उन्होंने कहा कि जीत के बाद सबसे पहले वह हनुमानगढ़ी में मत्था टेकने जाने वाले हैं। दरअसल, उन्होंने इसके लिए मन्नत मांगी थी, जो विनर के रूप में पूरी हुई है। उन्होंने आगे कहा कि अयोध्या को श्रीराम की नगरी से जाना जाता है। मुझे इस बात की खुशी है कि अब उसे संगीत की भूमि के लिए भी जाना जाएगा।

उन्होंने आगे कहा कि उन्हें न सिर्फ उनके अयोध्या, बल्कि पूरे देश से उनके फैंस का सपोर्ट मिल रहा है। लोग उन्हें काफी पसंद कर रहे है। खासकर उनके होमटाउन की उनपर विशेष कृपा रही है। उन्होंने आगे कहा कि मैं अयोध्या के लिए हमेशा उपस्थित रहूंगा।

इंडियन आइडल 13 का खिताब जीतने के बाद ऋषि जल्द ही वर्ल्ड टूर पर जाएंगे। इस टूर में उनके साथ टॉप छह कंटेस्टेंट्स भी शामिल होंगे। यह टूर मई के पहले हफ्ते में हो सकता है। वहीं, यह टूर करीब सात से आठ महीने का होगा। ऋषि का सपना है कि वह विदेश में म्यूजिक की पढ़ाई करें। म्यूजिक वर्ल्ड में अपने ज्ञान का विस्तार करने के लिए उन्होंने इंटरनेशनल म्यूजिक सीखने की योजना बनाई है।

बता दें कि ऋषि सिंह की जीत पर उनके फैंस काफी उत्साहित हैं। इसके साथ ही उनके जीत को लेकर पूरे अयोध्या में जश्न का माहौल है। उनकी इस पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी उन्हें बधाई दी थी।

 

Related Articles

Back to top button